हजारीबाग। जमाते इस्लामी हिंद, हजारीबाग शाखा की ओर से पगमिल स्थित ग्रांड पैलेस में रविवार को जलसा सिरतुल नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सैय्यद मोहम्मद अली इरफान की तिलावत-ए-कुरान पाक से हुई, जिसके बाद मंच से कई प्रमुख वक्ताओं ने मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जीवन गाथा और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा मंच के संस्थापक जकतार सिंह और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रवि राज ने शिरकत की। वहीं, सेवानिवृत्त लेबर डिप्टी कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, प्रो. अनवर मलिक, रहबर कोचिंग सेंटर…
Author: Sankalan News
लावालौंग/चतरा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की लावालौंग प्रखंड कमेटी का विस्तार रविवार को एक बैठक के दौरान किया गया। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन तभी सशक्त होगा जब युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। इसी सोच के तहत नई टीम का गठन किया गया है।नए पदाधिकारियों इस प्रकार बनाए गए हैं उपाध्यक्ष – विकास यादव, मो० मोजिब, तलकेश्वर यादव, राजन यादव, नारायण यादव,सचिव – गोपाल यादव, सुरेश भारती,मीडिया प्रभारी…
चतरा में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत आज समाहरणालय परिसर से गिद्धौर मुख्यालय तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक, समाज कल्याण, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आयोजित किया गया।प्रातः 7:30 बजे उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं भी साइकिल चलाकर रैली में सम्मिलित हुईं। उन्होंने जिलेवासियों से पोषण माह के दौरान कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। रैली…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंधनियां टोला कोंड्राटाड में ठनका ( वज्रपात ) से अचानक दो बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंधनियां टोला कोंड्राटांड़ निवासी सुनीता देवी पति विजय गंझू की एक जोड़ा बैल की मौत हो गई। सुनीता ने बताई घर के नजदीक जंगल में रोज कि तरह गई थी। तभी जोर दार वज्रपात हो जाने से मौके पर ही मौत हो गई। नम आंखों से बताई कि दो बैलों से खेती कर जीवन यापन पूरे परिवार करते थे इन बैलों को मौत हो जाने से खेती करने में अब…
चतरा. टंडवा एनटीपीसी फ्लाई एश लोडिंग क्षेत्र शनिवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब नकाबपोश अपराधियों ने अचानक हमला कर दो हाइवा वाहनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना में एक हाइवा के केबिन पर गोली लगी, लेकिन संयोगवश चालक बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद घटनास्थल पर अमन साहू गैंग के नाम से पर्चा छोड़ा गया, जिसमें धमकी भरा संदेश दर्ज था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब साढ़े पाँच बजे ब्लू अपाची पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी फ्लाई एश लोडिंग इलाके में पहुंचे और आते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इस दौरान हाइवा…
चतरा : हज़ारीबाग मे सोना व्यापारी पर फायरिंग कर सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले अपराधी आखिरकार पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया बतादें की चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा जबड़ा रोड पर हजारीबाग पुलिस ने शनिवार की देर शाम को हुई एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को मार गिराया। बिहार सरकार द्वारा 50 हज़ार का इनामी घोषित था उत्तम यादव हाल ही में हाथों में कार्बाइन लेकर वीडियो वायरल करने और हजारीबाग में सोना व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने को लेकर सुर्खियों में था।मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं,…
चतरा कॉलेज के सामने हैलीपैड मैदान में आज जिला नियोजनालय, चतरा के द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक चतरा जनार्दन पासवान और कुमार उज्ज्वल दास (सिमरिया) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और इसके बाद अतिथियों ने मेले में लगी विभिन्न कंपनियों की स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा युवाओं से संवाद किया। रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। तकनीकी, अर्ध-तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिले के सैकड़ों युवा-युवतियों ने इस…
चतरा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में जिला ओलम्पिक संघ के सहयोग से शनिवार को स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 20 सितम्बर से 27 दिसंबर तक आयोजित 8 दिवसीय खेलो झारखण्ड का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह और उपायुक्त कृतिश्री जी औरविशिष्ट अतिथि के रूप में सिमरिया के भाजपा विधायक कुमार उज्ज्वल,जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उपविकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिंहा,आरक्षी अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल,जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी कैलाश राम,जिला ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी,सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल पांडे तथा विधायक प्रतिनिधि…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अंचलवार और कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा ने बैठक में बताया कि अंचलाधिकारी मयूरहण्ड, कुन्दा, ईटखोरी एवं कान्हाचट्टी से कैटेगरी 1 बालूघाटों एवं नदीघाटों का नक्शा और स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने हेतु पत्र निर्गत किया गया है। शेष अंचलों टंडवा, सिमरिया और लावालौंग से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उपायुक्त, चतरा…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज दुर्गापूजा 2025 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का प्रारंभ उपायुक्त ने सभी शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद उन्होंने थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों की विस्तृत जानकारी ली और जहां-जहां बैठकें अभी तक नहीं हुई हैं, वहां शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक…
