लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के लावालौंग, बान्दु, हुटरू, पारामातु, कल्याणपुर, कर्मा, लमटा और अन्य क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविवार को प्रशासनिक सक्रिय नजर आए। अंचल पदाधिकारी सह प्रखण्ड पदाधिकारी विपिन कुमार भारती तथा थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने दलबल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और दुर्गा पूजा को लेकर शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान सभी प्रमुख पूजा पंडालों का विशेष निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पंडाल समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने का निर्देश…
Author: Sankalan News
Chatra : दुर्गा पूजा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुमंडल व थाना क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित…
दुर्गापूजा के पावन अवसर पर राँची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज, दिनांक 28 सितंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, श्री पारस राणा, तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने राँची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना, जनता में विश्वास जगाना, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को प्रदर्शित करना था। फ्लैग मार्च के…
चतरा: सांसद कालीचरण सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चतरा स्थित अपने आवास पर 15 दिव्यांग बंधुओं को निःशुल्क बैटरी ट्राई साइकिल प्रदान की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को कमजोर न समझें, क्योंकि उनके भीतर विशेष दिव्य शक्तियां भी होती हैं। सांसद ने आगे कहा कि ये सहायता उपकरण न केवल उनकी शारीरिक मदद करेंगे, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार और समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का आत्मविश्वास भी देंगे। उन्होंने कहा कि यही सेवा का भाव समाज के वास्तविक उत्थान की दिशा में कदम है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास,…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बांदु में मध्यान भोजन योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने प्राचार्य शिवचंद महतो पर धोखाधड़ी और आर्थिक गबन के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष से मध्यान भोजन की उपस्थिति रजिस्टर में केवल दो बार ही उनसे हस्ताक्षर करवाया गया है, जबकि बाकी समय प्राचार्य स्वयं ही अध्यक्ष और संयोजिका के नाम से हस्ताक्षर कर बिल तैयार करते रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कराने…
Chatra : जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच दोनों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति के माध्यम से 25 सितंबर से सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग हॉल में साक्षात्कार प्रारंभ हो गए हैं, जो 9 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इस अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के 11 पद, विशेषज्ञ…
Chatra : जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच दोनों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति के माध्यम से 25 सितंबर से सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग हॉल में साक्षात्कार प्रारंभ हो गए हैं, जो 9 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इस अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के 11 पद, विशेषज्ञ…
Chatra : विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन निदेशक के निर्देश और उपायुक्त, चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी के आदेशानुसार जिले में स्वच्छता, पौधारोपण एवं पर्यटन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान ने जिले में पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति नई चेतना जगाई।कार्यक्रम की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में जागरूकता रैली से हुई। युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रशिक्षुओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यटन दिवस के महत्व, जिले में पर्यटन के माध्यम से विकास की संभावनाओं तथा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत जिले…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने शत-प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन के माध्यम से ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए जिला सूचना अधिकारी (DIO) को आधार अपडेट कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया। सावित्री बाई फुले योजना के अंतर्गत…
चतरा सदर ब्लॉक के सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक विशेष बैठक आहूत की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) सह एसडीएम मुहम्मद जहूर आलम ने किया।इस मौके पर असिस्टेंट इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ए ईआरओ) सह बीडीओ हरिनाथ महतो (ए ईआरओ) असिस्टेंट इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर सह सीओ अनिल कुमार एवं प्रखंड के सभी (बीएलओ) बूथ लेवल ऑफिसर और पर्यवेक्षक बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। ईआरओ ने बताया कि मतदाताओं को चार श्रेणियों में बांटा गया है। मतदाता श्रेणी (ए) में वे मतदाता शामिल हैं जिनके नाम 2003 की मतदाता…
