हजारीबाग | राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए कोबरा 203 बटालियन के जवानों ने रक्तदान कर मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण पेश किया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे पखवाड़े के अंतर्गत 30 सितम्बर को बरही स्थित कोबरा 203 बटालियन और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कोबरा जवान संजीव रंजन सिंह ने रक्तदान कर किया। उनके बाद लोकेश कुमार, सुरेश गणपतिया, विजेंद्र सिंह, महादेव सिंह समेत कई जवानों ने रक्तदान कर उत्साह और…
Author: Sankalan News
Chatra : राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हृदय दिवस का आयोजन सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार यादव एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल हृदय रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसका मुख्य कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप है। उन्होंने लोगों…
चतरा जिले की संघरी घाटी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ब्रेक फेल होने के कारण एक कोयला लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह उसी के पहिए के नीचे दब गया। यह हादसा तब हुआ जब लगभग 40 वर्षीय ड्राइवर जमुना यादव (पिता: धर्मु यादव, निवासी: डुमरांव, कोकर गांव, कैमूर, बिहार) झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ कोल परियोजना से कोयला लेकर बिहार जा रहे थे। संघरी घाटी के पास ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया,…
चतरा में जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस मौके पर बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों से भेंट कर उन्हें पारदर्शिता के साथ व्यापार करने और ग्राहकों को हमेशा बिल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हो रही है। इससे न केवल सरकार की आय बढ़ रही है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्राहकों से…
चतरा जिले के पत्थलगडा-सिमरिया सीमाने पर स्थित बोगासाड़म के रखौत में एक दलित परिवार पर दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर कहर बरपाया है। सोमवार सुबह 9:30 बजे हुई इस घटना में दबंगों ने परिवार के साथ मारपीट की, घर में आग लगा दी और लाखों रुपये नकद समेत सामान लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ (SDPO) शुभम खंडेलवाल स्वयं पत्थलगडा थाना पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। पीड़ित गिरधारी रजक ने पत्थलगडा थाना में…
चतरा जिले में दुर्गापूजा मे शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियों को परखने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सोमवार देर शाम टंडवा, सिमरिया तथा चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों के निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं, मंडपों, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों व आयोजकों से सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी…
हजारीबाग : शमा लाइब्रेरी वेलफेयर एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में खिरगांव, हजारीबाग में सीरत-ए-पाक (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) पर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिलेभर से हजारों प्रतिभागियों ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए – एन.जी. मेमोरियल स्कूल और मिल्लत स्कूल, जहां परीक्षार्थियों ने व्यवस्थित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का परिणाम शमा लाइब्रेरी परिसर में घोषित किया गया। मुख्य अतिथि डी.डी.सी. हजारीबाग इश्तियाक अहमद ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम स्थान – सिमरन फातिमा (एन.जी.…
रांची : छप्पन सेट, डोरण्डा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित 63वां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ इस वर्ष झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं माननीय कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के कर-कमलों से संध्या 7:00 बजे किया गया। कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने पूजा पंडाल का उद्धघाटन फीता काटकर किया जबकि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मां का पट खोला । मां दुर्गा के पट खोलते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मां की भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें परंपरा के अनुसार 501 महिलाओं ने एक साथ आरती उतारी। इस मौके पर…
भूली (धनबाद)। बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर भूली ए ब्लॉक के तंत्र मंत्र सिद्ध पुतुल पंडाल के तर्ज बने दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे। पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत सिन्हा ने माता का चुनरी ओढ़कर आईजी श्री भास्कर का स्वागत किया। तत्पश्चात आईजी ने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा पंडाल समेत मां जगदंबा भवानी मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्य के सभी लोगों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। जिसके के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता के पट…
चतरा शहर में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने केलिए सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चतरा, सदर अंचल अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें सदर थाना प्रभारी/महिला थाना प्रभारी, सहित बड़ी संख्या में जिला बल एवं IRB के जवान शामिल रहे, इसके अतिरिक्त चतरा जिला के सभी थाना में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में भी फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। सदर…
