चतरा के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के नंगवा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 22 वर्षीय सोनू कुमार पिता अशोक शर्मा, निवासी इटखोरी निवासी बक्शा नहर में नहाने के दौरान अचानक फिसलकर गहरे पानी में बह गया। तेज धारा में बहने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया।हादसे की ख़बर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन धारा इतनी तेज थी कि कोई उसे पकड़ नहीं सका। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल खोजबीन का कार्य…
Author: Sankalan News
Chatra : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहीद स्मारक फांसी तालाब स्थित परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिणाथ महतो, अंचल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक में स्थापित अन्य शहीदों की तस्वीरों…
चतरा. गिद्धौर पुलिस ने जपुआ मैदान के पास से दो किलो 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक (जेएच 13 एच 8463) व दो मोबाईल को जब्त किया है. गिरफ्तार तस्करों में पांडेयबागी गांव निवासी भोला भुइयां व संदीप कुमार भुइयां शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि जपुआ मैदान के पास अफीम का खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी…
Chatra : लावालौंग नीम चौक स्थित दुर्गा मण्डप पूजा महासमिति एवं गणमान्य समाजसेवियों ने बुधवार को माता रानी के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्रि पूजन व महाआरती के बाद लावालौंग नीम चौक दुर्गा मण्डप के परिसर मे लगातार नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के भंडारे व प्रसाद वितरण किया गया । यह भंडारे व प्रसाद वितरण अध्यक्ष आदित्य प्रसाद उर्फ लालाजी तथा कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति उर्फ डब्लू दा,संरक्षक अशोक ठाकुर के देखरेख व मानिटरिंग में किए गए । इस नवरात्रा में पूजन पर भंडारे कराने व करने का विशेष धार्मिक महत्व है।क्योंकि मां महागौरी को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है।इस दिन भंडारे…
चतरा जिले में बुधवार को ‘विश्व बुजुर्ग दिवस 2025’ बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में आयोजित हुआ, जबकि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएएएम/यूपीएचसी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एएएम) और स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) में भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. रवि रंजन, डॉ. विनय मेहता एवं डॉ. अंकुर निषाद सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल प्रबंधन टीम व…
राँची | झारखंड प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अलका तिवारी ने झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने 30 सितंबर 2025 को मुख्य सचिव के पद से अपनी सेवा पूरी की और सेवानिवृत्त हो गईं। अलका तिवारी ने नवंबर 2024 में मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी और इस दौरान उन्होंने राज्य प्रशासन में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल और योजनाएं लागू की गईं। संबंधित जानकारी के अनुसार, उनके पति डी.के. तिवारी, जो स्वयं पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं, हाल…
चतरा उपयुक्त कृतिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के द्वारा दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा सफल विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सदर थाना के शहरी क्षेत्र में किया गया बाइक फ्लैग मार्च। जिसमें बताया गया कि चतरा जिला में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शहर भ्रमण के दौरान कई वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के द्वौरान विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया तथा दुर्गापूजा समितियों के सदस्यों से बातचित किया व समिति को निर्देश दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा…
चतरा : जिले के सलगी निवासी व भाजपा युवा नेता सुभाष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने उन्हें अपना जिला मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद ने पत्र जारी कर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, चतरा को भी औपचारिक सूचना दे दी है।सांसद कालीचरण सिंह ने सुभाष सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया है कि वे संगठन और जनसंपर्क कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा सांसद की जनहितकारी योजनाओं व कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए सुभाष सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह के…
हजारीबाग । भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को छाती पर गोली मारने की धमकी दिए जाने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता साजिद अली खान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया। साजिद ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों की आवाज बन चुके हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और इसी हताशा में इस…
राँची | झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अविनाश कुमार को अगले आदेश तक मुख्य सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है। अविनाश कुमार (आईएएस 1993 बैच) वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड और मुख्य स्थानिक आयुक्त,…
