Author: Sankalan News

चतरा जिले में कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने तथा व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने जानकारी दिया कि कुष्ठ खोजी रोग अभियान चतरा जिले में 10 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी पंचायतों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को कुष्ठ रोग के…

Read More

Chatra : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से जिले भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत “मानसिक एवं मनो सामाजिक स्वास्थ्य” विषय पर स्कूली छात्राओं के बीच चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी विद्यालय पकरिया एवं राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय चतरा में आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी विभिन्न सरकारी विद्यालयों में इस विषय पर…

Read More

चतरा जिले में अवैध अफीम–पोस्ता की खेती पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके पूर्ण विनष्टीकरण को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अभियान को गति देने के लिए प्रखंड स्तर पर कम से कम दो बार बैठक कर ठोस रणनीति बनाई जाए। बैठक में बताया गया कि पूर्व वर्षों में पोस्ता–अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध विनष्टीकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इसी क्रम में आमजनों को जागरूक करने…

Read More

Chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता मे समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन , उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी , जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नीति आयोग से जुड़े फेलो, डीपीएम, डीएएम, डीपीसी (टीबी), बीपीएम, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले के आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की…

Read More

चतरा जिला के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत खापलवानी गांव निवासी विवेक कुमार उर्फ विक्की को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि विवेक कुमार उर्फ विक्की समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा के तौर पर क्षेत्र में जाने जाते हैं। पूर्व से ही गई संगठनों से जुड़कर पँचायत से लेकर जिला तक क्षेत्र के लोगों को जन कल्याण की भावना से सहयोग करते आ रहे हैं। यही कारण है कि आज उन्हें जिला अध्यक्ष के पद…

Read More

Chatra : राजपुर पुलिस ने बालू तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कठोतिया मोड़ के पास से अवैध बालू खनन और परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। एक ट्रैक्टर का नंबर नहीं था जबकि दूसरे का रजिस्ट्रेशन संख्या Jh13g 9459 थी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।इस घटना से साफ है कि पुलिस अवैध बालू तस्करी के खिलाफ लगातार सतर्क और सक्रिय है। इससे स्थानीय प्रशासन की इस समस्या के समाधान…

Read More

राँची पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक विशेष अभियान के दौरान कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के चार सक्रिय अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस और एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। शुक्रवार रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य भारी हथियारों से लैस होकर राँची से…

Read More

चतरा जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से एक प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने ग्रामीण जनता को अवैध अफीम की खेती से बचने के प्रति जागरूक किया और उन्हें वैकल्पिक, लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 10 अक्टूबर को प्रतापपुर थाना, सदर थाना, राजपुर थाना और कुन्दा थाना की पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न गांवों में जाकर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 129 चार पहिया और 334 दो पहिया वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई।चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने आम जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक चतरा ने कहा,…

Read More

Chatra : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज जिले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Access to Service Mental Health in Catastrophes and Emergency” (आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य) को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा आपदाओं एवं आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर बल देना रहा। इस अवसर पर सदर अस्पताल चतरा में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश , सिविल सर्जन , सचिव जिला विधिक सेवा…

Read More