कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से पीतीज की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित बड़की नदी (या गहरी नदी) पर बना पुल इस समय जर्जर स्थिति में है। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों की जान पर बन आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है, लेकिन इसकी टूटी रेलिंग, धंसी सतह और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण हर गुजरते वाहन को दुर्घटना का खतरा बना…
Author: Sankalan News
हजारीबाग, संवाददाता। हजारीबाग के साहित्य प्रेमियों के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया, जब युवा कवि और लेखक अनंत ज्ञान की दो नई पुस्तकें — अंग्रेज़ी कविता संग्रह “You Are Not Eligible” और लघुकथा संग्रह “आधा सूरज” — का भव्य विमोचन हुआ। यह आयोजन झारखंड जन संस्कृति मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में मिरेकल कोचिंग सेंटर के सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद रंजन उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और पाठकों की बड़ी उपस्थिति…
राँची। तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में रविवार की रात राँची पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आफ़ताब नामक अपराधी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आफ़ताब कोयलांचल शांति समिति (KSS) के नाम पर बीते दिनों डोरंडा में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य बालसिरिंग इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बनाई गई। जैसे ही पुलिस वहां पहुँची, अपराधियों ने फायरिंग…
चतरा. शहर के महुआ चौक स्थित जमजम होटल में रविवार को एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के द्वारा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के विभिन्न मुहल्लो व गांवों से पहुंचे लोगो को कानूनी जानकारी दी गयी. इस दौरान बीएनएस, बीएनएसएस, साक्ष्य अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गयी. एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, गिरफ्तारी के नियम, अपराध के प्रकार, केस डायरी, चार्जशीट, मौलिक अधिकार समेत अन्य जुड़ी बुनियादी बाते बतायी गयी. एपीसीआर के एक्जीक्यूटिव अधिवक्ता खलील अंसारी ने कहा कि अपने हक व अधिकारो की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को कानूनी जानकारी होना बेहद…
चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी (Maoist Communist Centre) का आतंक एक बार फिर सिर उठाने लगा है। जानकारी के अनुसार, 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली जोनल कमांडर मनोहर गंझू ने अपने दस्ते के साथ बौधाडीह पंचायत की मुखिया के घर पर ताला जड़कर दहशत फैला दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने यह कार्रवाई मुखिया से लेवी (कमीशन) की मांग पूरी न होने पर की है। कुछ महीने पहले उन्हें नक्सलियों की ओर से धमकी भरा पत्र भी मिला था। घटना के बाद मुखिया और उनका…
Ranchi : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को कार्यालय कक्ष में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, धुर्वा, राँची में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच की वनडे के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट मैच के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक राँची, श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राँची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, JSCA के अध्यक्ष…
Chatra : उपायुक्त किर्ति श्री के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के कोलकोले पंचायत, पंचायत सचिवालय सभागार में अफीम एवं गांजा की अवैध खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल ने की। तथा संचालन इंस्पेक्टर सनोज चौधरी ने किया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अफीम और गांजा की खेती पूरी तरह गैरकानूनी है, जो समाज और युवाओं के भविष्य के लिए अभिशाप बन चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे ऐसी खेती से दूर रहें और सरकार द्वारा प्रोत्साहित वैकल्पिक फसलों…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के मुखिया विकास सिंह के पुत्र एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र रुद्र प्रताप ने राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में तैराकी में बेहतरीन प्रदर्शन कर तीन पदक अपने नाम किए। रुद्र ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और पूरे चतरा जिले का गौरव बढ़ाया है।रुद्र की इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रतिनिधियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। विद्यालय प्रशासन ने भी उनके प्रदर्शन पर…
Chatra : राजपुर थाना क्षेत्र के छेवटा गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो सगी बहनों के रहस्यमय तरीके से लापता होने से गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल है। दोनों बहनें बीके उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं, जिनमें एक इंटरमीडिएट और दूसरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक, वे शुक्रवार सुबह स्कूल गई थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को आखिरी बार शाम करीब चार बजे गांव में देखा गया था। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके दौरान मंझराही आहार के पास बच्चियों की…
Ranchi : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। श्री लिंडा शनिवार कोप्रोजेक्ट भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। कल्याण मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की…
