झारखंड के चतरा जिले की स्वास्थ्य विभाग के मिशन डायरेक्टर शशि प्रकाश झा ने सदर अस्पताल में बड़ी कार्रवाई की है। दवा खरीद में अनियमितताओं की शिकायत पर वह गुरुवार देर शाम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का गहराई से निरीक्षण किया। चतरा सदर अस्पताल में दवाओं की खरीद को लेकर अनियमितताओं की गंभीर शिकायतों के बाद, स्वास्थ्य विभाग के मिशन डायरेक्टर शशि प्रकाश झा ने स्टोर का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधक प्रियरंजन नीरज से बीते तीन माह में दवाओं के सप्लाई ऑर्डर, आपूर्ति और खर्च से जुड़े दस्तावेज मांगे गए।निरीक्षण के दौरान मिशन डायरेक्टर ने दवा स्टोर में रखे गए…
Author: Sankalan News
कान्हाचट्टी/चतरा : आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारियाँ कान्हाचट्टी प्रखण्ड क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ की जा रही हैं। जगह-जगह छठ घाटों की सफाई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीण अपनी सहभागिता से इस पावन पर्व को सुंदर और भव्य बनाने में लगे हुए हैं।गहरी नदी छठ घाट समिति के सदस्य शुक्रवार को सफाई अभियान में जुटे दिखे। समिति के अध्यक्ष प्रकाश दांगी ने बताया कि राजपुर थाना से लेकर गहरी नदी पुल तक सड़क के दोनों ओर लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में…
हजारीबाग | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पेलावल ओपी पुलिस ने गुरुवार सुबह छड़वा डैम क्षेत्र में छापामारी कर 2.7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जो इस खेप को लुधियाना (पंजाब) ले जाने की तैयारी में थे।हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि छड़वा डैम के पास अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापामारी कर ट्रक (PB10HG 0296) व तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया। तलाशी के…
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य में बढ़ती हथियारों और रंगदारी की घटनाओं पर किए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मामला केवल बयानबाजी का विषय नहीं है, बल्कि इसका मूल कारण केंद्र सरकार की नीतियों और नियंत्रण में विफलता है। आलोक कुमार दूबे ने कहा, “कौवा कान लेके भाग गया ,यही कहावत बाबूलाल चरितार्थ कर रहे हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियों की सप्लाई हो रही है, और इसका इस्तेमाल व्यापारियों और व्यवसायियों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए किया जा…
लावालौंग/चतरा : 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के समवाय लावालौंग के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने आसपास अपने कैंप परिसर की साफ़ सफाई की, तथा अपने नज़दीक चौक-चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सी समवाय लावालौंग के प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह रावत एवं उप निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में जवानों नेस्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि अपने आसपास के…
लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह (साजिबार) गांव में जहरीले सांप के काटने से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान रुपेश कुमार, पिता प्रमोद ठाकुर के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, रुपेश 11 अक्टूबर को रोज की तरह मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार वालों ने तत्काल रुपेश को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफरल अस्पताल भेज दिया।हजारीबाग में भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने…
राँची। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन (भा.पु.से.) के निर्देश पर राँची पुलिस ने कोयलांचल शांति सेना (K.S.S.) के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस गिरोह के सरगना प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के इशारे पर काम करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार देर रात पार चुट्ट ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी कर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधियों में इनामुल हक उर्फ बबलु खान, रवि आनंद उर्फ सिंघा, मोहम्मद शाहिद उर्फ अफरीदी खान, मोहम्मद सेराज उर्फ मदन तथा रिया सिन्हा (पत्नी सुजीत सिन्हा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन लोडेड पिस्टल, सात मैगजीन, 13…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को संध्या 6 बजे से…
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बांदु में 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को ग्रामीणों द्वारा छठ घाट की साफ सफाई की गई एवं छठ पूजा की बैठक उगन साहू की अध्यक्षता में की गई बैठक में सर्वसम्मति से पप्पू कुमार साहू को अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंहा को सचिव एवं नीतीश कुमार साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा हर्षोलाश के साथ धूम धाम से छठ पूजा मनाया जाएगा एवं छठ घाट की सजावट आकर्षक रूप में की जाएगी।बैठक को सफल बनाने में छठ पूजा के कार्यसमिति…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अंचलवार एवं कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में माह सितम्बर 2025 में कुन्दा एवं लावालौंग अंचल से अवैध खनन के विरुद्ध प्राथमिकी या कार्रवाई शून्य रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सक्रिय मोड में रहकर अपने-अपने क्षेत्र में नियमित औचक छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने…
