Author: Sankalan News

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व एवं जनशिकायत कोषांग से संबंधित लंबित प्रकरणों की गहन एवं बिंदुवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भू-हस्तांतरण, FRA/NOC, भारतमाला परियोजना, सरकारी भवन परिसर से संबंधित भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि, दाखिल-खारिज, भू-मापी, ऑनलाइन पंजी-2 शुद्धिकरण, अपील वाद, राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरण तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर लंबित प्रकरणों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वादों का निष्पादन समय-सीमा के भीतर हर…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप के नौवीं कक्षा के बादल कुमार ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार तीसरी बार सफलता हासिल किया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए डीएवी शिक्षादीप के निदेशक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि एक वर्ष के भीतर बादल नें तीन प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल किया है।विगत दिसम्बर माह में हुए ओलंपियार्ड की परीक्षा में उसने पहली सफलता हासिल किया।इसके बाद एनएमएमएस की परीक्षा में जिला टाॅप करके दुसरी सफलता हासिल किया।जिसके लिए उसे पुरस्कार के रूप में 48 हजार रुपये राशि की छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुआ था।वहीं इसी अक्टूबर माह में…

Read More

chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चतरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं कर्मियों से मुलाकात कर प्रगत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने किसान आवास, कृषि फार्म, मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला सहित केंद्र की सभी इकाइयों का निरीक्षण किया तथा इनके बेहतर संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा वैज्ञानिक (पशुपालन) डॉ. रबिंद्र मोहन मिश्रा, फार्म प्रबंधक श्री शिवेंद्र दुबे, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा एवं जेएसएलपीएस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें किसानों तक उन्नत…

Read More

Ranchi : प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को वृहत पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है । यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली विरासत, संस्कृति एवं विकास यात्रा का प्रतीक होगा ।इसे भव्य एवं यादगार बनाने को ध्यान में रख कर सभी तैयारियाँ की जा रही हैं। इस वर्ष 2025 को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 11 नवंबर से ही सभी जिलों,प्रखंडों ,पंचायतों , स्कूलों , कॉलेजों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे । उन्होंने कहा कि…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप स्कूल में शुक्रवार को वीर गाथा 5.0 प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान कक्षा तीन से लेकर आंठवीं तक के बच्चों के बीच वीर गाथा के तहत स्वतंत्रता संग्राम के वीरों से संबंधित पेंटिंग,कविता,लेख एवं निबंध लेखन कराया गया।बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से शहीद वीरों तथा उनकी वीरता की कहानी का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया गया है।इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर स्वतंत्रता…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चतरा में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सी समवाय लावालौंग के सहायक कमांडेंट अक्षय राठी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मोटरसाइकिल रैली से हुई, जिसमें एसएसबी के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। रैली का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाना था। इसके बाद एकता शपथ समारोह का…

Read More

Chatra : राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रणेता, भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर समाहरणालय सभाकक्ष में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का समर्पित आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की, जबकि उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी ने लौह पुरुष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके असाधारण योगदान को याद किया, जिनके दृढ़ नेतृत्व ने भारत के 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत…

Read More

Chatra : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच चतरा के विधायक जनार्दन पासवान ने इंसानियत की मिसाल पेश की। बुधवार शाम चतरा लौटते समय जब उनके काफिले ने डीएवी पब्लिक स्कूल के पास भीड़ देखी, तो उन्होंने गाड़ी रुकवाने का निर्देश दिया।वहां एक युवक मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। स्थिति को गंभीर देखकर जनार्दन पासवान खुद वाहन से उतरे और अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को तत्काल सदर अस्पताल भेजा।विधायक के चालक ने बताया, “विधायक जी ने हमसे कहा कि पहले इंसान को बचाना जरूरी है। उन्होंने खुद सड़क पर खड़े होकर देखा कि घायल…

Read More

कान्हाचट्टी (चतरा)। राजपुर थाना क्षेत्र के मड़गड़ा पंचायत अंतर्गत दारीदाग गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी मीना देवी (32) अपने 11 माह के बेटे राजकुमार यादव के साथ बीते रविवार (26 अक्टूबर) दोपहर लगभग 1 बजे से लापता हैं।परिजनों के अनुसार, मीना देवी अपने घर से किसी काम से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मीना देवी या…

Read More

Chatra : जिला प्रशासन चतरा एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में CBRN अर्थात केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर आपदा प्रबंधन पर आधारित एक टेबल टॉप एक्सरसाइज़ का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास जिले में संभावित CBRN आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपदा प्रबंधन की प्रभावशीलता के मूल्यांकन के उद्देश्य से किया गया।अभ्यास का संचालन 9 बटालियन एनडीआरएफ टीम (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) इंस्पेक्टर सूरज कुमार द्वारा प्रजेंटेशन दिया गया, डिप्टी कमांडेंट विनय के नेतृत्व में यह टेबल टॉक एक्सरसाइज पर चर्चा की…

Read More