चिरकुंडा में बालू उठाव की गुप्त सूचना पर शनिवार की दोपहर उपायुक्त संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम बराकर नदी घाट का औचक निरीक्षण किया गया। जब उपायुक्त बालू घाट पहुंचे उस वक्त बराकर नदी घाट में कुछ भी साक्ष्य नही मिला। जिससे उपायुक्त काफी नाखुश दिखे। उन्होंने चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह एवं एसडीपीओ निरसा पितांबर सिंह खेरवार से बालू उठाव लेकर जानकारी मांगी। डीसी ने कहा कि अभी एनजीटी चल रहा है ऐसे में सभी नदियों से बालू उठाव पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा हुआ है। अगर नदियों से बालू का उठाव हो रहा है तो उसपर कार्रवाई…
Author: Sankalan News
इटखोरी : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन के तहत शुक्रवार को इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के कोनी पंचायत के सोनपुरा में संचालित जन वितरण प्रणाली की नंदू सिंह के पीडीएस दुकान दुकान में मुखिया रंजय भारती ने दर्जनों लाभुकों के बीच धोती साड़ी व लूंगी का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया रंजय ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। गरीबों को तन ढंकने के लिए सरकार की ओर से उक्त योजना की शुरुआत की गई है। कहा कि सभी लाभुकों को सही तरीके से योजना का लाभ दें। सरकार की तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन…
इटखोरी के नगवां में बीती रात एक एक्सयूवी कार पेड़ से टकरा जाने के कारण कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । चारों घायलों को सामुदायिक केंद्र इटखोरी में भर्ती करवाने के बाद डॉ अशोक ने प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया, सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच का कर कार को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई ।घायलों में राजपुर थानाक्षेत्र कोल्हैया निवासी 30 वर्षिय मोहम्मद जाकिर हुसैन , 27 वर्षिय मोहम्मद तस्वर , 25 वर्षिय मुन्ना व बाराचट्टी निवासी 14 वर्षिय शरफू खान का…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने मेगा प्रोजेक्ट से संबंधित जिले में संचालित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यो का गहन समीक्षा किया। बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट- सीसीएल/एनटीपीसी/जेयूएसएनएल समेत अन्य से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपस्थित एनटीपीसी, सीसीएल समेत अन्य प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ हीं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। नार्थ करणपुरा ट्रांसको लिमिटेड/ झारखंड ऊर्जा संचरण निगम…
झारखंड सरकार ने झारखंड पुलिस के 38 डीएसपी का प्रमोशन किया है, जिसमें एक डिप्टी एसपी प्रमोशन पाकर एएसपी बन गए हैं। वहीं 37 डीएसपी को सीनियर डीएसपी में प्रोन्नति दी गयी है। 37 डीएसपी को सीनियर डीएसपी में प्रोन्नति दी गई है। इनमें अरविंद कुमार सिंह, विजय आशीष कुजूर, श्रवण कुमार, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी, आरिफ एकराम, प्रभात रंजन बरबार, हीरालाल रविदास, विनोद कुमार महतो, शशि प्रकाश, अजय कुमार, जगदीश प्रसाद, अमित…
चतरा: चतरा पुलिस द्वारा गैर कानूनी धंधे में शामिल अपराधियों और नशा के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से तस्करों तथा अपराधियों को पसीने छूटने लगे हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और तस्वीरों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्थलगड़ा पुलिस ने एक बार फिर 500 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मनीष कुमार निराला थाना क्षेत्र के बरवाडी टोला सीतलपुर के रहने वाला है। सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर खरीद…
इटखोरी : इटखोरी प्रखंड छेत्र महूदा गांव की रिता कुमारी हर किसी की पेंटिंग बना लेती है, एक छोटे सी गांव के सकलदेव दांगी की पुत्री रिती कुमारी ने एक साल से पेंटिंग बना रही है पर किन्ही को पता नहीं था की रिता पेंटिंग बनाती है, पता तब चला लोगों को जब आइडियल इंटर कॉलेज के आठवीं दिवस पर प्रोग्राम हो रहा था इटखोरी प्रखंड के करनी में उसी दिन पुरे जिले को पता चला जब श्रम मंत्री सत्यनंद भोकता और सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी का पेंटिंग बना कर बिरजू तिवारी को दिखाई…
चतरा नगर परिषद सिंगल यूज प्लास्टिक प्लोथिन थर्माकोल के इस्तमाल को रोकने के लिए चतरा नगर परिषद के द्वारा गुरूवार को अभियान चलाया गया नगर परिषद के टीम ने शहर केसरी चौक से पुराना पेट्रोल पम्प तक अभियान चलाया गया इस दौरान प्लास्टिक थर्माकोल बेचने वाले सभी दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया जिसमें जुर्माना के रूप में ₹3000 वसूली किया गया नगर प्रबंधक सह नोडल रोहित डेविड गुड़िया के द्वारा प्लास्टिक ना बेचने की चेतावनी भी दी है इस अभियान में नगर प्रबंधक रंजीत सिंह कनीय अभियंता राम नारायण भगत सीएलटीसी दीपक प्रकाश एवं सभी टैक्स कलेक्टर मौजूद थे
इटखोरी : हलमता पंचायत भवन में अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंचायत भवन में मुखिया आरती की अध्यक्षता में एक बैठक की गई । इस मौके पर स्कूल एवं आंगनवाड़ी में स्वस्थ गांव एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव विषय पर चर्चा किया गया । मौके पर पंचायत के कई विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुखिया आरती के नेतृत्व में किया गया । पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं कथेमुखिया के हाथों पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर अशोक कुमार यादव समेत अन्य गणमान्य व बुद्धिजीवी ग्रामीण व वार्ड सदस्य उपस्थित थेइटखोरी संतोष कुमार दास
लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को कल्यानपुर के JSLPS के कार्यालय परिसर में आई .सी .ए .आर. प्लांट डू रांची के प्रावधान आजीविका कृषक मित्र के माध्यम से महिला समूह तथा क्लब के बिच शिमला मिर्च, हरा मिर्च, टमाटर, बैगन, फ्रेंचबिन, पोल्विन, विन ईत्यादि विभिन्न प्रकार के बीजों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीएम रंजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य कारण यह है कि महिलाओं को स्वालंबी तथा उसके जीवोपर्जन में बढ़ोतरी को देखते हुए इस तरह का कार्य किया जा रहा है तथा यह बीज सिर्फ अनुसूचित जातियों…
