चतरा :-गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विद्यालय बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।प्रभातफेरी पीएलभी कुमारी शारदा भारती व शम्भू राणा के नेतृत्व में निकाली गई।इस दौरान पीएलभी ने बताया कि सचिव प्रज्ञा बाजपेई के निर्देश पर प्रभातफेरी निकाली गई।प्रभातफेरी बारिसाखी विद्यालय से निकाल गांव भ्रमण करते हुये बारिसाखी पंचायत सचिवालय पहुंचा।इस दौरान विद्यालय बच्चों ने पेंड लगाना हैं, धरती बचाना है,हम सब ने ठाना है,बाल विवाह मिटाना है,सांसे हो रही है कम,आओ पेंड लगायें हम सहित कई नारे लगा रहे थे।प्रभात फेरी में विद्यालय बच्चों के साथ साथ शिक्षक शामिल थे। संवादाता मोहम्मद…
Author: Sankalan News
इटखोरी : शनिवार को संविधान दिवस उत्सव होटल में मनाया गया, इस शुभ अवसर पर भीम आर्मी ईटखोरी प्रखंड कमिटी के उत्सव होटल में संविधान दिवस में मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महोदय अजय पासवान और प्रखंड अध्यक्ष महिला अध्यक्ष महोदया उर्मिला देवी नें जरूरत मंद व्यक्ति को कंबल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस पर अजय पासवान ने कहा कि आने वाले समय पर इसी प्रकार जरूरत परिवार को सहयोग करेंगें एवं संगठन को घर घर पहुचानें कें प्रयास करेंगें। मौके शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा संविधान निर्माणकर्ता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर कें जीवनी तथा संविधान दिवस कें विशेष…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में चल रहे दो दिवसीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगया।दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद,लंबी कूद,भला फेक,कबाड़ी,फुटबाल,100 से 3000 मीटर दौड़,रिले, चक्का फेंक,कराटे सहित दर्जन से अधिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें से प्रखंड स्तर पर बेहतर खेल खेलने वाले टीम और खिलाड़ियों का चयन प्रखंड चयन समिति के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीम को बतौर मुख्य प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत…
गिद्धौर (चतरा): संविधान दिवस पर प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ प्रखंड व अंचल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस क्रम में बच्चों को संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।वहीं इसका शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजित कुमार सिंह,अंचल अधिकारीजयसंकर पाठक,थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं शामिल थे। संवादाता मोहम्मद कुद्दूस आलम
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड में संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के टीम के द्वारा किया गया। इस क्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड के बारियातु पंचायत में संचालित दुकानों की जांच किया गया। जहां खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था।वही गिद्धौर के गुलाबचंद दांगी सहित कई अन्य का राशन दुकान बंद पाया गया। जनप्रतिनिधियों के टीम में 20 सूत्री प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विनोद पासवान,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। संवादाता मोहम्मद कुद्दूस आलम
हंटरगंज स्थित रामनारायण मेमोरियल महाविद्यालय में एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद के नेतृत्व में संविधान दिवस का आयोजन बड़े ही हर्सोउलास के साथ आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली ध्ये आईएएस एकेडमी के प्रतिनिधि डॉ०.एस.एम खालिद,गौरव कुमार तथा एजाज सुलेमान खास तौर से उपस्थित थे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।संविधान दिवस का शुभ आरंभ राष्ट्रीय गान, एनएसएस गान एवं क्लैपिंग से किया गया।इस मौके पर संविधान का प्रस्तवना पढ़ कर शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात महाविधालय के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का…
चतरा :-राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकरियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उनको शपथ दिलायी।हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस…
चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में नगर परिषद, चतरा के विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति, राजस्व, सैरात बंदोबस्ती, दिन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।भूमि विवाद का निबटारा कर विकास को गति देंउपायुक्त श्री अबु इमरान ने चतरा नगर निकाय क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की। समीक्षा के क्रम में उन्होने विभाग द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन को क्रमवार अवलोकन किया।…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम खेलो झारखंड का प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक,थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल व पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।राष्ट्रगान से खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत कि गई। कार्यक्रम के बतौर अतिथि बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने खेलो झारखंड 2022-23 के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।उन्होंने बताया के कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभागियो को…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के बारियातु में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता मुखलाल सिंह भोक्ता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने किया। बैठक से पहले सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब दो दर्जन महिलाओं व पुरुषों नें जेएमएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसके पश्चात बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।जबकि हेमंत सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।साथ ही सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन, सरकारी कर्मियों का पुरानी पेंशन लागू किए जाने के साथ-साथ झारखंडीयों…
