Author: Sankalan News

चतरा :-मयूरहंड प्रखंड के करमा पंचायत में मनरेगा योजना द्वारा किए गए कार्यों की शिकायत मिलने के बाद जिला परियोजना पदाधिकारी तनुजा राणा सोमवार को प्रखंड के करमा पंचायत पहुंची और मनरेगा योजनाओं की गहनता से जांच की इस दौरान संबंधित मनरेगाकर्मियों को मनरेगा योजना में और पारदर्शिता बरतने की सुझाव दिया। परियोजना पदाधिकारी तनुजा राणा को मनरेगा योजनाओं की मिली शिकायत की जांच करने में पंचायत के मुखिया सह समाजसेवी श्री रामनाथ यादव,बीपीओ राजीव रंजन सिंह जेई उमेश उरांव,पंचायत सेवक परमेश्वर राम ग्राम पंचायत रोजगार सेवक रूपेश कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। पंचायत में चलाए जा रहे मनरेगा…

Read More

चतरा सदर सड़ीपीओ अविनाश कुमार ने मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया इस दौरान थाना क्षेत्र के बारा टांड व बेंगो खुर्द व बेंगो गांव में रखे अवैध कोइला जप्त किया है, बेगो गांव में एक घर में लगभग एक ट्रेक्टर, पानी टंकी के पास लगभग पांच टन व बारा तांड से भी बरामद किया गाय, फिलहाल डंपा किया गया कोइला को थाना प्रभारी विकाश पासवान के निगरानी में थाना लाने की तैयारी की जा रही है, सड़ीपीओ अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर करवाई की गई है, कोइला को सीज कर लिया…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातु पंचायत के विभिन्न गांव के लगभग दो दर्जन गरीब असहाय लोगों के बीच सोमवार को कम्बल वितरण किया गया।झारखंड सरकार द्वारा आवंटित कम्बल का वितरण बारियातु पंचायत के मुखिया डेगन गंझु के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया।इस दौरान मुखिया ने उपस्थित कंबल लाभुकों को कहा कि ठंड से बचाव को ले कम्बल का वितरण किया गया है।वितरण के मौके पर नितेश ठाकुर, भोला ठाकुर,नारायण यादव, सम्भु भुइयां सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता मोहम्मद कुद्दूस आलम

Read More

गिद्धौर(चतरा): सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी द्वारा रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छोटी बड़ी वाहनों की कागजात के साथ-साथ हेलमेट,सीट बेल्ट सहित अन्य का कागजातो की जांच किया गया। वही चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग अवश्य करने की अपील भी किया। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे। संवाददाता मोहम्मद कुद्दूस आलम

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न विभाग की समीक्षा किया गया।20 सूत्री अध्यक्ष ने प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की सूची, पशु धन योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा दिए गए बकरी,गाय शेड की सूची,आवास प्लस के तहत लाभुकों को दिया गया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की सूची, आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में आए विभिन्न विभाग से प्राप्त आवेदनों की वस्तुस्थिति के साथ साथ जन वितरण…

Read More

चतरा :-गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुबरी गांव में 10 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से लकड़ी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया।अवैध रूप से लकड़ी काटे जाने की खबर सोमवार को पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई।खबर की सूचना पाते ही अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, दक्षिण वन मंडल चतरा के डीएफओ के साथ-साथ वनरक्षी सहित अन्य अधिकारियों ने लकड़ी काटे गए स्थल पहुंचे और जांच किया। जहां पर लकड़ी काटे जाने का मामला सही पाया गया। इधर अंचल अधिकारी ने दो ट्रैक्टर अवैध रूप से काटे गए लकड़ी को जब्त कर लिया। जबकि इस कार्य में…

Read More

चतरा उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेड़ी फार्म में सौंदर्यीकरण से संबंधित चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भेड़ी फार्म स्थित ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिल इस पहल के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन की यह एक अच्छी पहल है। उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन स्थल बन जाने से स्थानीय लोगों के लिए एक आय का श्रोत के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार का साधन भी मिल सकेगा। जिससे युवक रोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, अबु इमरान की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-23 के त्रैमासिक सितंबर 2022 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति (डीएलआरएसी) की बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा किया गया। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी…

Read More

चतरा :-हंटरगंज प्रखंड स्थित रामनारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आरोग्य भारती स्वास्थय जागरूकता अभियान के तहत मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान राँची के सौजन्य से निशुल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर केआयोजन में आरोगय भारती एवं कॉलेज के एनएसएस इकाई तथा समाज सेवी समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने महती भूमिका निभाई। मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान रांची के निदेशक डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ,डा विकास कुमार गुप्ता छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ आशुतोष कुमार सिंह डायबिटीज एंड थायरॉयड रोग विशेषज्ञ, डा चंदन कुमार सिंह दांत रोग विशेषज्ञ, डा राकेश चौधरी कार्डोलियो सर्जन एवं डॉ अरुण कुमार कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान परिसर में रविवार को पत्रकार संघ की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुदुश आलाम ने किया। जबकि संचालन तुलसी यादव ने किया बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों को किसी भी स्थिति में मासिक बैठक में भाग लेने का प्रस्ताव पारित किया गया।यहां तक की सभी लोगों को समन्वय स्थापित कर अपने प्रखंड के विकास पर विशेष ध्यान देने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण दांगी, सचिव गंगा प्रसाद,कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष घनश्याम कुमार…

Read More