Author: Sankalan News

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को वृद्धा पेंशनधारियों का सोशल ऑडिट किया गया। इस क्रम में मृतक लाभुकों का नाम चिन्हित किया गया। जबकि अन्य लाभुकों का ऑन द स्पॉट वेरिफिकेशन भी किया गया।सोशल ऑडिट प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई थी। सामाजिक अंकेक्षण प्रतिनियुक्ति नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।मौके पर मुखिया निर्मला देवी,बरिसाखी मुखिया सुमिरा कुमारी,द्वारी मुखिया जगदीश यादव, बारियातु मुखिया डेगन गंझु,पहरा मुखिया बेबी देवी,मंझगांवा मुखिया सरिता देवी,अंचल निरीक्षक राजनारायण प्रसाद,राजस्व कर्मचारी शिव कुमार मंडल सहित थे। संवाददाता मोहम्मद कुद्दूस आलम

Read More

गिद्धौर/चतरा :-पुलिस अधीक्षक चतरा राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदाबांध के समीप से दो अफीम तस्करों को एक किलो अफीम के साथ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर चंदाबांध स्कूल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर गिद्धौर से ब्रह्मपुर की ओर जा रहे थे।जैसे ही युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी दोनों युवक…

Read More

चतरा :-गिद्धौर थाना क्षेत्र के बघमारी गांव निवासी जोसेफ मुंडा के पुत्र मसही उर्फ मानसी मुंडा को साइको खूंटी थाना के पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गया।युवक की गिरफ्तारी गिद्धौर थाना के सहयोग से किया गया।खुटी के साइको थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू रजक ने बताया कि मसही मुंडा के विरोध वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट के तहत साइको थाना में कांड संख्या 17/20 प्राथमिकी दर्ज है।युवक के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गई थी।युवक फरार चल रहा था। गिद्धौर पुलिस के सहयोग से युवक को उसके बधमरी घर से ही गिरफ्तार कर…

Read More

चतरा नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत जल छाजन प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र चतरा में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर चल रहे मरम्मती कार्य को लेकर आज उपायुक्त श्री अबु इमरान ने किया औचक निरीक्षण। मौके पर उन्होने कार्य कर रहे मजदूरों से लगने वाले सामग्री कि गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।इसके पश्चात उन्होने जल छाजन स्थित चल रहे संचालित दाल भात केन्द्र का भी औचक निरीक्षण कर भोजन कि गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए आमजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजित कुमार सिंह ने गुरुवार को आंगनवाड़ी सेविका व जेएसलपीएस कर्मियों के साथ बैठक किया।बैठक में उपस्थित आंगनवाड़ी सेविकाओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बंधित लंबित आवेदनों को तीन दिनों के अंदर प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।आंगनवाड़ी बच्चों को सही समय व मापदंड के अनुसार पूर्ति करने,आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खोलने का निर्देश सम्बंधित सेविकाओं को दिया है।समर अभियान के तहत कुपोषित बच्चों का सर्वे 50 प्रतिशत ही हुआ है,जिसे ले बीडीओ ने आगंनवाड़ी सेविकाओं को जल्द 100 प्रतिशत करने…

Read More

गिद्धौर(चतरा) : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को गिद्धौर मुखिया निर्मला देवी को दवा खिलाकर किया गया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। जबकि करीब 150 स्कूली बच्चों को दवा खिलाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा के तहत किया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। सहिया दीदी द्वारा घर-घर जाकर फलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।लोगो को इस अभियान को सफल बनाने का अपील किया। बताया कि इस दवा को खाली पेट नही खाना है। साथ ही…

Read More

चतरा :-समाहरणालय सभागार में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले में डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं महालेखाकार के अंकेक्षण टीम के साथ की गई। उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारीयों को निदेश दिया कि वे ऑडिट टीम का सहयोग करते हुए ससमय नियमानुकूल ब्यय किये गए अपने दस्तावेजों जांच एवं अंकेक्षण कराएं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों का निरंतर अंतराल पर जांच कराए जाने से ब्यय एवं किये गए कार्यों में पारदर्शिता बनी रहती है। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता समेत सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित…

Read More

चतरा :-झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति के सभापति माननीय विधायक श्री उमाशंकर अकेला ने परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आलोक में संबंधित विभाग के क्रियान्वित विविध योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। मौके पर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गयीं। राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया कि वे भूमि का निबंधन (रजिस्ट्री) एलपीसी के आधार पर सभी दस्तावेजों के जांचोपरांत करें। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सभी गुणवत्तापूर्ण सामग्री…

Read More

चतरा के कई प्रखंडों में स्थानीय रोजगार सेवक है जिससे क्षेत्र में विकास की गति धीमी हो चुकी है हंटरगंज प्रखंड में रोजगार सेवक द्वारा कई आवासों का मनरेगा द्वारा मिलने वाले मजदूरों का राशि रोक दिया गया है जिससे लोग काफी परेशान है लाभुकों ने बताया कि हम लोग काम कर चुके हैं सामग्री का पैसा मिल चुका है पर रोजगार सेवक से जब भी हम लोग मजदूरों की भुगतान की बात करते हैं तो भुगतान करने से इनकार करते हैं लाभुकों ने यह भी कहा कि उनके द्वारा कमीशन की मोटी रकम मांगी जा रही है आखिर इतनी…

Read More

चतरा सदर अस्पताल परिसर में जिला स्तरीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्धघाटन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में उपायुक्त श्री अबु इमरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की जिले में यह कार्यक्रम फाइलेरिया मुक्त चतरा बनाने के लिए किया जा रहा है जिले के सभी प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक से पंद्रह दिसंबर तक पाक्षिक रोस्टर अनुसार सेविका सहिया द्वारा दवा खिलाने का कार्य किया जाएगा। सभी लोग नियमानुसार दवा का सेवन करें और…

Read More