Author: Sankalan News

गिद्धौर(चतरा): मांझगांवा पंचायत के गंडके गांव में संचालित सीएससी बाल विद्यालय के संचालक संदीप कुमार को चतरा डीआरडीए भवन में बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी के स्टेट हेड झारखंड के सीनियर मैनेजर शशि शुक्ला के द्वारा दिया गया।बताया गया की सीएससी अंतर्गत सभी सरकारी सेवाओं से संबंधित चतरा डीआरडीए भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया था।बेहतर तरीके से संचालित प्रखंड के गड़के गांव के सीएससी बाल विद्यालय के संचालक संदीप कुमार को टैब देकर सम्मानित किया। बताया गया कि संदीप कुमार द्वारा वर्ष 2015 से लगातार 3 से…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के द्वारी पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ओबारिडीह में पदस्थापित सहायक अध्यापक अशोक कुमार 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के पश्चात रविवार को विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जिप सदस्य अनीता देवी,प्रमुख अनीता यादव,मुखिया जगदीश यादव के साथ सहायक अध्यापक सहित ग्रामीण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्हें साल व वस्त्र देकर विदाई दिया गया।जबकि उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बताया जाता है कि अशोक 2006 से इस विद्यालय में अपनी सेवा देते आ रहे थे।उन्होंने अपने 16 वर्ष 10 माह 7 दिन की…

Read More

इटखोरी : प्रखंड के शहरजाम पंचायत के मुखिया बीना देवी के नेतृत्व में शहरजाम पंचायत सचिवालय में पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव के जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गयाi इस मौके पर भाजपा प्रखंड महामंत्री शिव कुमार राणा, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार रजक, पंचायत समिति सदस्य लोकेश कुमार रजक ने बुजुर्गों को कंबल वितरण किया! मौके पर भाजपा महामंत्री शिव कुमार राणा ने कहा की ठंड से बचने के लिए बुजुर्गों को बेहद जरूरी है कंबल, हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए तत्पर खड़ा रहना चाहिए जो गरीब और असहाय है! इस मौके पर पंचायत सचिव बेलाल अहमद,…

Read More

इटखोरी : द विजन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई! विद्यालय के सभी शिक्षकों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिन्हा ने कहा शिक्षा ही हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है शिक्षा वह हथियार है जिससे आप एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं आप सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं मैं आग्रह करता हूं अपने जीवन में डॉ राजेंद्र प्रसाद के विचारों को आत्मसात करें और जीवन में आगे बढ़े परिस्थितियां चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों ना…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में काफी अनियमितता बरती जा रही है।जिसकी शिकायत कई लाभुकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजित कुमार सिंह से किया है। ग्रामीणों ने कहा कि खाद्यान्न वितरण के समय किसी भी डीलर के द्वारा पर्ची लाभुकों को नहीं दिया जाता है।वहीं प्रखंड के पहरा गांव निवासी मसोमात सविता देवी ने बताया कि पहरा के डीलर खुशबू देवी द्वारा नवंबर माह का खाद्यान्न नहीं दिया गया है। जबकि कार्ड में उसके द्वारा चावल गेहूं चढ़ा दिया गया है।जिसकी जांच करते हुए डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाडी मंदिर परिसर में शनिवार को रामायण कथा मंडली संगीत के तत्वधान में 12 घंटा का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व मंडली के सहदेव सीताराम व्यास द्वारा किया गया। अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात की गई।जिसके पश्चात खोरठा, हिंदी व धार्मिक गीतों पर आधारित हरे राम.. हरे कृष्ण की धुन कीर्तन में गूंजती रही।जिससे संपूर्ण गांव भक्तिमय बना रहा।गांव में सुख शांति बना रहे जिसके लिए 12 घंटा का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया अखंड हरी कीर्तन में कमलेश कुमार,यदुनंदन पाण्डे, मुनि पाण्डे,डोमन महतो, इंद्रजीत दांगी,देवकी…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के द्वारी गांव के भुइंया टोली में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण हो रही है परेशानी।बताया गया के द्वारी भुइयां टोली में बीते एक माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है।जिससे टोले के ग्रामीण एक महीनो से अंधेरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जले हुए महीनो हो गया है । अभी तक ना हो बिजली विभाग ना ही कोई जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान दे रहे हैं । ऐसे में बिजली नहीं रहने से बच्चों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हो रही हैं। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से उपायुक्त श्री अबु इमरान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टण्डवा अंचल अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा सीसीएल महाप्रबंधक एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में मूख्य रूप से ग्रामीणों का विस्थापन, सिमरिया टण्डवा रोड के प्रभावितों का स्थानांतरण, भूमि का सत्यापन, कन्वेयर बेल्ट का निर्माण से संबंधित सर्वे, वनपट्टा एवं रैयतों का भूमि सत्यापन एवं भूमि का एनओसी समेत अन्य मामलों से संबंधित समस्याओं को परियोजना के प्रबंधकों द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया। उपायुक्त श्री इमरान न सभी कोल परियोजना क्षेत्र में आने वाले भू रैयतों का सभी कागजातों…

Read More

चतरा समाहरणालय परिसर से उपायुक्त अबु इमरान ने जल जीवन मिशन अन्तर्गत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा अन्तर्गत जल जीवन मिशन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखण्ड अन्तर्गत क्षेत्रों में घूम घूम कर जल जीवन मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगी। हर घर नल का जल योजना के तहत लाभ के लिए अपनी जल सहिया या अपने पंचायत के मुखिया से संपर्क कर सकते है।

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत मध्य विद्यालय के छात्र आर्यन कुमार ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल किया है।आर्यन के सफलता पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उसे बधाई दिया।बताया जाता है कि प्रखंड से एकमात्र छात्र इस बार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है।सफल छात्र प्रखंड मुख्यालय के उपेंद्र सोनी का पुत्र है।बताया जाता है कि आर्यन शुरू से ही मेधावी रहा है।आर्यन के सफलता पर विद्यालय परिवार भी काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा आर्यन को पाठ्यपुस्तक देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं दूसरी…

Read More