चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में संचालित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की देर शाम को 13 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण चिकित्सक डा.मनीष कुमार द्वारा की गई। इस मौके पर इटखोरी व गिद्धौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुमित कुमार जयसवाल,ए ग्रेड एएनएम अनीशा चेन्नई,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,मुरारी कुमार,एएनएम नीता बाला,फैमिली प्लानिंग के बीटीटी सरिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।संवाददाता कुदुस अलाम
Author: Sankalan News
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने शनिवार को विभिन्न गांव में भ्रमण कर जायजा लिया। इस क्रम में गिद्धौर के बूथ नंबर 173 के नए मतदाता पूजा कुमारी एवं स्वीटी कुमारी के घर जाकर चेक लिस्ट का सत्यापन किया।इस दौरान प्रखंड के दुआरी,गिद्धौर, बरटा सहित अन्य गांव का भ्रमण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन भी किया। मौके पर पर्यवेक्षक, बीएलओ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।संवाददाता कुदुस अलाम
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, जेएसएलपीएस,तेजस्विनी परियोजना के साथ-साथ अन्य विभाग की समीक्षा विभागवार किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा की योजनाओं में शत प्रतिशत मजदूरों को डिमांड कर उन्हें रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया।साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों को पहली व दूसरी किस्त की राशि दिये जाने की जांच करते हुए अधूरी आवास को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।जबकि आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में प्राप्त आवेदन को विभागवार जल्द निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।संवाददाता कुदुस अलाम
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी पंचायत भवन में शनिवार को पशुधन योजना चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया सुमीरा कुमारी व संचालन पंचायत सचिव महेश मिस्त्री ने किया। ग्राम सभा में पशुधन योजना के तहत गाय, बकरी,शुगर,बत्तख,मुर्गी पालन से संबंधित लाभुकों का का चयन किया गया। बताया गया कि लाभुकों को 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर गाय बकरी,शुगर,बत्तख, मुर्गी,बकरी दिया जाएगा। मौके पर पंचायत के कई ग्रामीण के साथ-साथ कई कर्मी भी उपस्थित थे।संवाददाता कुदुस अलाम
चतरा :-श्रम नियोजन कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने जिला प्रशासन चतरा द्वारा महिला महाविद्यालय में आयोजित इंटेग्रेटेड कोचिंग प्रोग्राम फ़ॉर UPSC/BPSC/JPSC संस्थान का शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की।बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही है। चतरा जैसे जिले में इस तरह के संस्थान के खुलने से गरीब बच्चों को आईएएस आईपीएस सहित अन्य सेवाओं में जाने का सपना पूरा होगा। चतरा जैसे जिले के बच्चे भी अब आगे बढ़ेंगे। यह…
गिद्धौर(चतरा)पथलगड्डा व गिद्धौर प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा उपायुक्त अबु इमरान ने शुक्रवार को लिया.उन्होंने डोर टू डोर जाकर बीएलओ द्वारा किये गये कार्यों का जायजा लिया.उन्होंने एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की बात कही।निरीक्षण के दौरान वे गिद्धौर गांव के नीचे टोला निवासी किशोर दांगी के घर पहुंचे.उनकी पुत्री काजल कुमारी द्वारा भरे गये फॉर्म 6 की जांच की.फॉर्म-6, 7 एवं 8 का संबंधित आवेदकों के घर-घर जाकर सुपर चेकिंग की तथा उन्होंने मताधिकार के महत्व को समझाते हुए…
गिद्धौर(चतरा):डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को गिद्धौर थाना का औचक निरीक्षण किया।उनके पहुंचने पर यहां जिला बल के जवानों ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया।इसके बाद डीआइजी ने थाना में बैठकर कई फाइलों का अनुसंधान किया और लंबित मामले को निबटारा के लिये कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीआईजी ने अनुसंधान के क्रम में सिमरिया अनुमण्डल पुलिस कार्यलय सिमरिया व गिद्धौर थाना से जुड़े अभिलेख व लंबित कांडों के तीव्र गति से निष्पादन का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चतरा पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुये उपलब्धियां अर्जित की है।उन्होंने एसपी राकेश रंजन से कई मामलों की…
गिद्धौर(चतरा)11वीं कृषि गणना को लेकर शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी,एटीएम, बीटीएम,राजस्व कर्मचारी,सीआई, जनसेवा के साथ-साथ कृषक मित्र शामिल थे प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने प्रशिक्षण दिया। बताया गया कि किसानों द्वारा किए जा रहे उपकरण की उपयोग, जोत का आकार, बाजार सहित आंकड़े जुटाए जाएंगे।जिसकी विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को दिया गया।संवाददाता,कुदुस आलम
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय का अनुश्रवण शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, सांसदप्रतिनिद्धि,विधायक प्रतिनिद्धि,मुखिया द्वारा किया गया। इस क्रम में विद्यालय द्वारा बच्चों को दिया जा रहा भोजन में काफी अनियमितता पाया गया। बताया गया कि विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है।जबकि अंडा,दाल,सब्जी गुणवत्ता पूर्ण नहीं रहने के कारण विद्यालय वार्डेन के प्रति अनुश्रवण कर रही टीम ने नाराजगी व्यक्त किया।साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति को जनप्रतिनिधियों ने भोजन में सुधार करने का निर्देश दिया।साथ ही गठित जांच टीम ने कस्तुरबा गांधी…
चतरा :-बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत समाहरणालय परिसर में उपायुक्त श्री अबु इमरान द्वारा समारणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाया गया। मैं शपथ लेता/लेती हूं कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा/रखूंगीयातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा/करवाऊंगीदो पहिया वालन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा/पहनूंगीकार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगाीकभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगीवाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा/करूंगीमैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूंगीसड़क…
