चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के स्कूली बच्चों व द स्काई क्लासेस कोचिंग सेंटर के बच्चों को सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। स्कूली बच्चों को रांची के हुंदरू फॉल,ओरमांझी के चिड़ियाघर व मछली घर सहित अन्य शैक्षणिक स्थानों का भ्रमण कराया गया।इस क्रम में शिक्षकों द्वारा उन्हें प्राकृतिक के साथ-साथ जीव जंतु के बारे में जानकारी दिया। बताया गया कि समय-समय पर बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराना अति आवश्यक है। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में पढ़ने की ललक व जानकारी प्राप्त करने की लालसा बढ़ती है। बच्चों के साथ शिक्षक आकाश कुमार,प्रशांत कुमार, सुप्रिया कुमारी के साथ-साथ करीब दो दर्जन…
Author: Sankalan News
गिद्धौर (चतरा): गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के मैट्रिक 2000 बैच के छात्र छात्राओं ने मिलन सह वनभोज समारोह आयोजित किया।यह आयोजन जिले के धार्मिक नगरी मां भद्रकाली में किया। समारोह का नेतृत्व प्रमोद कुमार,सुमन कुमार,शिव कुमार उर्फ लालो,नीतीश कुमार आदि कर रहे थे। समारोह में पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक दूसरे मित्र को सहयोग करने व साथ निभाने का वादा किया। जबकि नव वर्ष 2023की अग्रिम बधाई भी दिया। समारोह में विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा भी किया। जिसके पश्चात सभी मित्रों ने मिलकर वन भोज का आनंद उठाया। कार्यक्रम में अजय कुमार,रामदेव साव,संटू कुमार,राजेश कुमार,हरी साव,प्रकाश भारती,…
चतरा :-देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गए झारखंड की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करके वापस झारखंड लौटने पर चतरा जिला के SDPO अविनाश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई मेडल पहनाकर दी, साथ ही उक्त प्रतियोगिता में रेफरी,कोच की भूमिका में गए सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किए।मौके पर SDPO अविनाश कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेहनत करने एवं पसीना बहाने में कोई कसर मत छोड़ो क्या होगा आगे इसकी फिक्र मत करो सोना जितना तपता है चमक उसकी उतनी ही बढ़ती है कह कर हौसला अफजाई किया इसी…
चतरा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम समीप जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में जन योजना अभियान (हमारी योजना हमारा विकास) 2022-23 अन्तर्गत प्रखण्ड संसाधन दल का तीन दिवसीय दिनांक 12.12.2022 से 14.12.2022 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री अबु इमरान शामिल हुए तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी प्रशिक्षु ईमानदारी एवं लग्नता से प्रशिक्षण लेकर पंचायत स्तर पर पंचायत संसाधन दल को भी कुशलता से प्रशिक्षण देंगे ताकि योजनाओं को सफल बनाया जा सके। बताते चले कि गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वस्थ्य…
गिद्धौर (चतरा): विद्युत विभाग द्वारा रविवार को प्रखंड के विभिन्न गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया इस क्रम में प्रखंड के पहरा खलारी सहित अन्य गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई। छापेमारी अभियान के दौरान 12 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कहा गया कि बकाया बिजली बिल जब तक जमा नहीं हो जाता तब तक किसी भी स्थिति में बिजली जलाना गैर कानूनी है। विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात विद्युत जलाते हुए यदि पकड़े जाते हैं तो जुर्माना के साथ-साथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। बताया गया कि बताया गया कि पहरा के धनेश्वरी देवी,बसंती…
गिद्धौर (चतरा):सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गिद्धौर पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल व पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता कर रहे थे। रविवार को गिद्धौर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के जपुआ,केंदुआ, सलीमपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे यात्रियों को हेलमेट पहनने की अपील किया। जबकि चार पहिया वाहन चला रहे चालक व उप चालक को सीट बेल्ट लगाने की अपील किया।थाना प्रभारी ने कहा कि…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के मंझगांवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंदुआरी में 14वें वित्त आयोग की राशि से सोलर आधारित मिनी जल मीनार स्थापित किया गया था। जिसकी प्राक्कलित राशि करीब चार लाख बताया जा रहा है।मिनी जल मीनार के साथ-साथ समरसेवल भी संवेदक द्वारा लगाया गया था।परंतु कुछ ही दिनों में समरसेबल खराब हो गया। जिसे मरम्मती व ठीक करने के नाम पर संवेदक द्वारा पिछले एक वर्ष पूर्व समरसेबल को निकाल कर जाया गया। लेकिन आज तक संवेदक द्वारा विद्यालय में समरसेबल नहीं लगाया गया है। वैसे में विद्यालय के अध्यनरत करीब 500 छात्र छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों…
गिद्धौर (चतरा):श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता रविवार को गिद्धौर प्रखंड के मुख्य चौक पहुंचे।और उन्होंने ग्रामीणों से भेंट कर जन समस्या से अवगत हुए। ग्रामीणों ने मुख्य चौक के ट्रांसफार्मर को हटाकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप लगाने की मांग किया।जबकि ग्रामीणों ने गिद्धौर को पूर्ण रूप से सुखाड़ घोषित नहीं किए जाने की जानकारी मंत्री को दिया।जिस पर मंत्री ने ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा जल्द मुख्य चौक से हटाकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप स्थापित करने के साथ-साथ सूखा राहत के तहत किसानों को समुचित लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने…
चतरा/मयूरहंड:- वर्षो से पक्की सड़क की बाट जोह रहा था मंझगावा गांव। नए सड़क के निर्माण से ग्रामीणों में एक नई उम्मीद जागृत हुई थी। लेकिन सड़क का निर्माण कर रहे कंपनी के लापरवाही से ग्रामीणों अंसतोष है। संवेदक के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य मनमानी तरीके से किया जा रहा है। जिसे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षो से कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाने को लेकर काफी प्रयास किया है। बताते चले कि सड़क का निर्माण मंझगावा मोड़ से गरवा सिमाना तक किया जाना है। जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग दो करोड़ अडतीश हजार के है।…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में संचालित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की देर शाम को 13 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण चिकित्सक डा.मनीष कुमार द्वारा की गई। इस मौके पर इटखोरी व गिद्धौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुमित कुमार जयसवाल,ए ग्रेड एएनएम अनीशा चेन्नई,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,मुरारी कुमार,एएनएम नीता बाला,फैमिली प्लानिंग के बीटीटी सरिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।संवाददाता कुदुस अलाम
