चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के सलगा गांव के दो वृद्ध महिलाओं का पेंशन बाधित हो गया। बाधित होने का कारण दोनों का अलग-अलग आधार तो कार्ड है।परंतु आधार नंबर एक समान है।जिसके कारण एक वृद्ध महिला को मिल रहा पेंशन बंद हो गया। जबकि दूसरी महिला द्वारा दिया गया पेंशन का आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि सलगा गांव के लोकिया भुइंया के पत्नी बिफनी देवी व जगदीश यादव की पत्नी नगिया देवी का आधार कार्ड अलग अलग है।परंतु दोनों के कार्ड में एक समान नंबर 47079 8211986 दर्ज है।वैसे में बिफिया देवी का पेंशन 2018…
Author: Sankalan News
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के पहरा पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता मुखिया बेबी देवी व संचालन पंचायत सचिव महेश मिस्त्री ने किया।बैठक में पंचायत के उप मुखिया शान मोहम्मद के साथ-साथ वार्ड सदस्य शामिल थे। बैठक में पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया गया।जबकि कई योजनाओं को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बैठक में डीएमएफटी योजना के तहत पंचायत के मारगी बिष्णापुर मोड़ से संतोषी माता के मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण की भी प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को भेजने का…
चतरा :-भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रक्त केंद्र चतरा में जिला के थैलेसीमिया मरीजों के लिए मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री अबु इमरान शामिल होकर फीता काटकर उद्घाटन किया उपायुक्त ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्त मरीजों के लिए औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। अतः स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध होता है। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि रक्त का एकमात्र स्रोत मानव शरीर है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाताओं स्वैच्छिक रक्तदान करें। उपायुक्त ने रेडक्रॉस रक्त…
चतरा प्रखंड के गंधारीया पंचायत के रक्सी गांव में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदायों मे आपसी विवाद लम्बे समय से चल रहा था जिसको लेकर आज चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक अंचलाधिकारी भागीरथ महतो थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ व मुखिया अनीता यादव की मौजूदगी में सरकारी अमीन द्वारा कब्रिस्तान की भूमि को मापी की गई और कब्रिस्तान की जमीन को चिन्हित कर चरदिवारी का शुभारंभ किया गया मापी होने के बाद अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसले को दोनों समुदाय के लोगों ने स्वीकार किया और कहां हम एक गांव के लोग हैं आपस में मिलजुल कर एक…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड सभागार में बुधवार को झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने किया। बैठक में फसल राहत योजना को लेकर पंचायत स्तरीय टीम का गठन किया गया।गठित टीम में संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक,राजस्व कर्मचारी, मुखिया व वार्ड सदस्य को रखा गया है।बताया गया कि गठित टीम द्वारा फसल क्षति पूर्ति की सर्वेक्षण व जांच कर रिपोर्ट समर्पित करेगे।जिसके पश्चात किसानों को फसल राहत योजना का लाभ दिया जाएगा।बैठक में मुखिया सरिता देवी, निर्मला देवी,सुमिरा कुमारी, बेबी देवी,डेगन गंझु,जगदीश यादव,प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,…
चतरा :-गिद्धौर थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।शिविर में गिद्धौर के भुनेश्वर रजक व इंद्रदेव राणा के बीच चला रहा जमीन विवाद का मामला आया।इस मामले में रीना लता तीसरे पक्ष के रूप में उपस्थित हुई। इस मामले में सभी प्रतिवादी को सिविल न्यायालय जाने का सुझाव दिया गया।वही दूसरा मामला इचाक के सुशील कुमार वर्मा,रतन सिंह व लक्ष्मी सिंह वगैरा का आया। जिस पर अंचल अधिकारी ने शांति से स्थानीय स्तर पर समझौता…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं का चयन जिला स्तरीय हॉकी व चक्का फेंक के लिए हुआ है। रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं का टीम बुधवार को रवाना हो गया। छात्राओं की टीम को रवाना विद्यालय के वार्डन रेणु कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। छात्राओं के टीम के साथ शिक्षिका सुनीता कुमारी भी है। टीम के रवाना होने के पूर्व विद्यालय के शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उन्हें विजय श्री होने का आशीर्वाद भी दिया। साथ ही साथ…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी पंचायत भवन में मायाडीह पेक्सा क्षेत्र के लिए सहिया दीदी चयन को लेकर बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा बारिसाखी पंचायत की मुखिया सुमीरा कुमारी के नेतृत्व में किया गया।ग्राम सभा मे सहिया दीदी को चयन को लेकर 10 आवेदन प्राप्त हुआ। मौके पर ही तीन आवेदको कि कम उम्र होने के कारण निरस्त कर दिया गया।जबकि सात आवेदनों को जांच कर सहिया दीदी की बहाली करने की बात बताई गई।ग्राम सभा मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुमित कुमार जयसवाल,उपमुखिया वीरेंद्र उर्फ विकास पांडेय,समाज सेवी दिनेश भारती,संजय सिंह,अनीता देवी, आंगनबाड़ी सेविका अरुणति…
गिद्धौर(चतरा):-विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी व पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने गिद्धौर में 10 जरूरतमंद दिबयांग लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया।कम्बल वितरण के दौरान विधायक प्रतिनिद्धि ने बताया कि यह कम्बल सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के द्वारा उपलब्ध कराया गया था।ठंढ से बचाव को लेकर जरुतमन्द लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है।कम्बल का वितरण चन्दाबांध के जितेंद्र दांगी,दीवानी महतो,गिद्धौर के रामदेव महतो,लखन दांगी,सहादेव महतो,हेमन साव,बाजो महतो सहित अन्य लोगों को दिया गया। संवाददाता,कुदुस अलाम
चतरा :-समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में पावर ऑफ प्रेजेंटेशन के माध्यम से जेएसएलपीएस अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से संकुल संगठन के पंजीकरण, विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा, बैंको द्वारा सखी मंडल को उपलब्ध करायें गए ऋण, मुद्रा लोन की समीक्षा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का क्लेम सेटलमेंट, प्लास मार्ट खोलने से संबंधित, दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, सखी मंडल का बचत खाता खोलने समेत अन्य बिन्दुओं पर बारी-बारी से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त…
