गिद्धौर,(चतरा): प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को दांगी कुशवाहा समाज की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी ने किया।जबकि संचालन परमेश्वर दांगी ने किया।बैठक में समाज के विकास पर विशेष चर्चा हुई। जबकि प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी मंदिर परिसर में 22 जनवरी को होने वाली दांगी कुशवाहा समाज के जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। यहां तक कि बैठक में प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन पर भी चर्चा किया गया। बैठक में अभी निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में महिला पुरुष भाग…
Author: Sankalan News
गिद्धौर(चतरा):प्रखंड के पहरा पंचायत के केंदुआ व पहरा गांव में मुखिया बेबी देवी ने दो सौ जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को चूड़ा,तिलकुट व गुड का वितरण किया।इस दौरान मुखिया ने बताया की प्रत्येक वर्ष अपने पंचायत में मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट का वितरण पंचायत के लोगों बीच करते है।ताकि पंचायत के सभी लोग मकरसंक्रांति पर चूड़ा तिलकुट खाकर मनाये।वितरण में समाजसेवी मुकेश कुमार साव,शंभुशरण यादव,हेमन प्रजापति,भोला पासवान,वार्डसद्स्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर (चतरा):चतरा हज़ारीबाग सीमाने पर बलबल में मकरस्क्रान्ति के मौके पर लगने वाले 10 दिवसीय पशु मेला का थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल शुक्रवा को बलबल का पहुंच जायजा लिया।इस दौरान थाना प्रभारी ने बलबल में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मेला में आने वाले व्यापारी व सैलानियों को सुरक्षा व्यवस्था की गई जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि मेले में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जायेगी।जबकि दुकानदारों को कतार में दुकान लगाने का निर्देश दिया।उन्होंने दुकानदारों के साथ-साथ मेला में पहुंचे पशु व्यापारियों को किसी भी तरह से परेशानी होने पर थाना से संपर्क करने की बात कही। वही मेला…
गिद्धौर (चतरा): थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में कई वाहन चालकों को हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटे गए। जबकि कागजात नहीं होने पर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के साथ-साथ ड्राइवरी लाइसेंस, व आवश्यक कागजात रखने की अपील किया।जबकि चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट पहन ने की हिदायत दिया। वाहन चेकिंग अभियान थाना के समीप…
गिद्धौर(चतरा)गुरुवार को मनरेगा परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा गिद्धौर पहुंची और उन्होंने प्रखंड के पहरा पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना अंतर्गत कई योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डोभा,तालाब,आम बागवानी,दीदी बाड़ी सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश सिन्हा को कार्य में तेजी लाने तथा मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक काम देने का निर्देश दिया। मौके पर पंचायत सचिव महेश मिस्त्री रोजगार सेवक सुनील कुमार मुखिया पति मुकेश कुमार साव सहित अन्य उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर(चतरा)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई गिद्धौर के द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी का जयंती मनाया गया।यह जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राहुल कुमार के नेतृत्व में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, सुमित कुमार,राजेंद्र दांगी,लखन दांगी, संतोष दांगी,अशोक जी,गंगा सागर,संतोष कुमार, देवनारायण दांगी उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
मयूरहंड:- स्वामी विवेकानंद की 185वीं जन्म तिथि प्रखंड के करमा स्थित शैलजा गिरजा स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी राम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद जी महाराज के जीवन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के द्वारा प्रकाश डाला गया। 12 जनवरी 1863 के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था और इनके पिता का नाम विश्वनाथदत्त था। माता का नाम भुनेश्वरी देवी था जो धार्मिक विचारोंवाली सरल स्त्री थी।आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और आध्यात्मिक गुरु…
हंटरगंज स्थित रामनारायण मेमोरियल महाविद्यालय के सभागार में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभ आरंभ एनएसएस गान और क्लैपिंग से किया गया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह और संचालन एनएस एस वॉलिंटियर ऋषभ राज गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉ०फहीम अहमद कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा…
गिद्धौर(चतरा): प्रखंड के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों के द्वारा बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पांडेयबागी,पांडेयटांड का निरीक्षण किया।निरीक्षण दल का नेतृत्व 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान कर रहे थे।निरीक्षण के क्रम में मध्याह्न भोजन में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके साथ साथ मध्य विद्यालय बरटा का भी जांच किया गया। जहां पाया गया कि अध्यक्ष और संजोजिका के बीच विवाद के कारण पैसा की निकासी नहीं हो रहा है। जिसके कारण मध्याहन भोजन बच्चे को अच्छा से नहीं मिल पा रहा है।समिति के सदस्यों में विद्यालय के अध्यक्ष और संजोजिका बदलने की मांग किया। ताकि बच्चे को…
गिद्धौर (चतरा)प्रखंड मुख्यालय के जय मां कंस्ट्रक्शन के तत्वधान में डालमिया सलूजा गोल्ड कंपनी के द्वारा बुधवार को राजमिस्त्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंड से 400 राजमिस्त्री शामिल हुए। जिसमें राजमिस्त्री को कार्य करने की सामग्री देकर सम्मानित किया गया।मौके पर जय मां कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर आशीष कुमार, डालमिया के सेल्स एरिया इंचार्ज पंकज सिंह,तकनीकी इंचार्ज जसीम आलम,सलूजा गोल्ड के पंकज कुमार वर्मा, रोशन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
