गिद्धौर(चतरा) :मकर सक्रांति को लेकर रविवार को भी बलबल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।रविवार को करीब 27 हजार श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंड में स्नान किया और मां बागेश्वरी मंदिर में जाकर मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने यहां मेला का भी लुत्फ उठाया। मेला में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। बताते चलें कि मकर सक्रांति पर्व पर स्नान व दान के महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की यहां आपार भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु गर्म जल कुंड के अलावा समीप से बहने वाली लीलाजन नदी में भी डुबकी लगाई। यहां झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य…
Author: Sankalan News
गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक महिला को जमीन विवाद में रविवार को जमकर मारपीट किया गया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बाबत ब्रह्मपुर गांव के अजय शंकर दांगी की पत्नी कंचन देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।आवेदन में कहा गया है कि ब्रह्मपुर स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। इसी क्रम में गांव के ही सुबोध कुमार दांगी,किशुन दांगी,सुषमा देवी आ कर गाली गलौज करने लगे और मारपीट किया। जिससे मेरा माथा पूरी तरह से जख्मी हो गया। इतना ही नहीं…
लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के कल्यानपुर चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे भारत में राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत् रविवार को दोपहर कल्याणपुर चौक पर एकअहम बैठक की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला महासचिव सह लावालौंग प्रखण्ड के प्रवेक्षक मो० इकबाल ( सिमरिया) सिमरिया प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष समसूल होदा, राजद पार्टी के बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता प्रमोद तुरी,डेगन साहु, मो० मुजाहिद आलम, विजय यादव, रामजतन तुरी, राजू तुरी, अर्जुन ठाकुर, रामवृक्ष विषकर्मा के अलावे दर्जनों…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के बलबल पशु मेला में रंगदारी को लेकर शनिवार की देर शाम झड़प हो गई। इस झड़प में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल घायल हो गए। जबकि जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के पति बालेश्वर यादव को भी मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि मेला में मिनी थियेटर में रंगदारी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट छुड़ाने को लेकर थाना प्रभारी व जिला परिषद सदस्य के पति उक्त स्थान पर पहुंचे। इसी क्रम में उपद्रवियों ने थाना प्रभारी व जिप सदस्य के पति पर भी हमला बोल दिया।जिसमें थाना प्रभारी को माथे…
गिद्धौर (चतरा): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल की गई। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया।जबकि बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है।शनिवार को इसका असर साफ देखने को मिला। कई वाहन चालक हेलमेट पहन कर वाहन चला रहे थे। वहीं कुछ चालकों द्वारा बगैर हेलमेट के वाहन चलाया जा रहा था। प्रशासन द्वारा हेलमेट पहनकर चलने वाले चालकों को गुलाब…
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत जपुआ में निवास करने वाले अदिमजनजाति के परिवारों के बीच विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी व गिद्धौर पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने संयुक्त रूप से मकरस्क्रान्ति के मौके पर शनिवार को चूड़ा,तिलकुट व गुड का वितरण किया।इस दौरान विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी ने बताया की प्रत्येक वर्ष अपने पंचायत में मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट का वितरण पंचायत में निवास करने वाले अदिमजनजाति परिवारों के बीच करते है। मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट खाकर अदिमजनजाति के परिवारों को मकरस्क्रान्ति मनाने की अपील भी किया है।वितरण के मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
लावालौंग मुख्य चौक, कुंदा रोड, लमटा भाया चतरा रोड़, पांकी रोड़, इत्यादि कई वाई पास रोड़ पर लावालौंग पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में हेलमेट, ट्रिपल लोड और ड्रंकन ड्राइविंग की चेकिंग की गई। चेकिंग में 6 लोगों को मोटरसाइकिल सवारों का चालान काटा गया। तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश लावालौंग पुलिस ने दिया। साथ ही साथ लोगों को हिदायत देते हुए थाना प्रभारी नन्दन कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और ट्रैफिक नियमों का…
मयूरहंड/चतरा :-गरीबी उन्मूलन को लेकर बनाए गए युवा जागृति क्लब ने पूरी टीम के साथ शुक्रवार को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया।वनभोज का यह कार्यक्रम पिकनिक स्थल के रूप में उभरता अंबाटांड में आयोजित किया गया। क्लब द्वारा आयोजित एक भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करमा पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि सह भद्रकाली हाई स्कूल ढोढ़ी के प्रधानाध्यापक नीरज प्रसाद महतो उर्फ मनोज दांगी पिकनिक स्थल पर पहुंचकर क्लब के सदस्यों का हौसला अफजाई किया।इस दौरान क्लब के अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि युवा जागृति क्लब में कुल 25 सदस्य हैं और यह अपनी कमाई का कुछ हिस्सा प्रत्येक…
चतरा जिले के टंडवा स्थित कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके प्रबंधित जेपीसी उग्रवादियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा-केरेडारी मुख्य पथ पर स्थित चुन्दरू धाम के समीप से जेपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य बालेश्वर राम उर्फ बालेश्वर भुईयां को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से के केमोफ्लाइड वर्दी का 6 टीसर्ट,केमोफ्लाईड वर्दी का 6 फुल पैंट,केमोफ्लाईड पी का 6 कैप,केमोफ्लाइड पैंट का हरा रंग का 6 पीस बेल्ट,हरा रंग का 3 रायफल सिलिंगव 6 काला रंग…
गिद्धौर (चतरा):कांग्रेस के प्रदेश सचिव आभा ओझा को पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति झारखंड प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा किया गया।विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आभा ओझा को बधाई दिया है।कार्यकर्ताओं ने कहा की आभा ओझा एक जुझारू महिला नेत्री हैं। इनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगा।बताया गया कि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक रांची में हुई…
