गिद्धौर /चतरा :प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को गिद्धौर व पत्थलगड्ढा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बैठक किया।बताया जाता है कि डीलरों के साथ जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की बैठक निर्धारित था। परंतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं आने के उपरांत यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा विस्तार से किया।उन्होंने खाद्यान्न वितरण में शिथिलता बरतने वाले डीलरों को कड़ी चेतावनी दिया। जबकि लाभुकों को सही मात्रा में खाद्यान्न नहीं देने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा खाद्यान्न…
Author: Sankalan News
प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड कार्यालय स्थित रिसोर्स सेन्टर के प्रांगन में शनिवार को प्रतापपुर आजिविका महिला संकुल स्तरीय संगठन की बैठक किया गया ।बैठक की अध्यक्षता बीपीएम नीरज सिंह तथा संचालन सीसी छोटु रबिदास के द्वारा किया गया ।बैठक में प्रतापपुर संकुल स्तरीय संगठन के विभिन्न सखी मंडल की महिलाएं शामिल हुये।बैठक मे पीएमजीवाई कंभरजेन्स ऐप के माधयम बभने,प्रतापपुर,एवं सिदकी पंचायत के सखी महिला को इन्ट्री करने,लोकोस ऐप,प्रशिक्षण के लिए युवक एवं युवतियों को चिन्हित करने,बीच वितरण करने,सखी मंडल की महिलाओ को बीमा रजिस्टर बनवाने की चर्चा किया गया ।साथ ही उपस्थित आजिविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओ को कई…
Dhanbad : सुदामडीह दो लाइन बीच स्तिथ श्री राम सेना कार्यालय में श्री राजपुत करणी सेना की बैठक में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश, जिला, क्षेत्रीय स्तर पर विस्तार को लेकर चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता नागेंद्र सिंह संचालन संजय सिंह ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह उर्फ अमरेंद्र प्रताप सिंह , विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह, अमित सिंह थे। उन्होंने करणी सेना को विस्तार को लेकर सभी राजपुत भाइयों की राय सुनी। गुड्डू सिंह ने कहा 20 जुलाई को क्षेत्रीय स्तर पर चासनाला केकेगेट में बैठक की जाएगी। अमित…
इटखोरी: प्रखण्ड के भुरकुंडा जंगल में शुक्रवार रात्रि तकरीबन डेढ़ बजे कन्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर एसबीआई ब्रांच के क्लर्क अभय कुमार चौधरी अपने सेलेरियो मारूति कार गाड़ी नम्बर jh02AM5774 से राजपुर से अपने घर हजारीबाग मासीपीढी जा रहा था , और नशे में धुत था जिसे वह अनियंत्रित होकर भुरकुंडा जंगल एक पेड़ में जा टकराई l जिससे उनकी गाड़ी में भीषण आग लग गई l और वह नशे की धूत में इतना था की उसे पता ही नहीं चल पा रहा था की उसकी गाड़ी में आग लगी हुई हैं l उसी वक्त इटखोरी की रात्रि गस्ती पुलिस एएसआई…
Chatra : प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर योजना, मनरेगा, मानव सृजन दिवस, डोभा, टीसीबी, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, अमृत सरोवर, खसरा रुबेला, फाइलेरिया अन्मुलन कार्यक्रम समेत अन्य की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना जानकारी दी गई की वित्तीय वर्ष 2016 से 22, 23 तक कुल प्राप्त लक्ष्य 3153 है इसके विरुद्ध अभी तक…
चतरा : उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने जन्म-मृत्यु निबंधन का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आमलोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष जागरूकता प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु यह जागरूकता रथ दिनांक 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक जिले के सभी प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले पंचायतों, हाट बजारों, शहरी क्षेत्रों में घुम घुमकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति आमलोगों को जागरूक करने…
चतरा कॉलेज व लाला प्रीतम बीएड कॉलेज के बीएड के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृति की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर महा जनप्रदर्शन किया. महा जनप्रदर्शन झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन व छात्रवृति अधिकार मंच के तत्वाधान में किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में छात्र नेता मनोज यादव शामिल हुए. छात्र-छात्राएं चतरा कॉलेज के पास से रैली के शक्ल में निकला, जो समाहरणालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया. इस दौरान जमकर जिला प्रशासन व सरकार के विरूद्ध नारे लगाये. समाहरणालय मुख्य गेट पर सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने रोक दिया. एसडीओ मुमताज अंसारी आकर छात्र-छात्राओं से वार्ता किया.…
प्रतापपुर /चतरा :उत्पाद विभाग चतरा ने गुरुवार को बड़ी कारवाई करते हुए अभियान चलाकर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एघारा पंचायत के जुड़ी गांव में स्थित दो शराब तस्करों के किराना दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर की पेटियों को जब्त किया ।मौके से उत्पाद विभाग ने पुछताछ के लिए दो शराब माफियों को भी अपने साथ चतरा ले गई।गिरफ्तार शराब माफियों में जुड़ी गांव के शंकर साव का पुत्र प्रवीण कुमार तथा कमलेश्वर साव के पुत्र मनीष कुमार का नाम शामिल है।अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर निर्मल मरांडी ने किया।छापेमारी के दौरान…
गिद्धौर/चतरा : थाना क्षेत्र के गांगपुर बांय के बीच मचनियां मोड़ समीप चतरा हजारीबाग मुख्य पथ में कोल वाहन हाइवा अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टक्कर मारते हुए पलट गया।साथ ही इस घटना में चालक बाल बाल बच गया और उप चालक को हल्की चोट आई है।घटना गुरुवार की सुबह की है। हईवा चालक ने बताया के अमरपाली से कोयला लेकर कटकमसांडी डंप पर खाली करने जा रहा था इसी बीच मचैनियाँ मोड़ के समीप आधा दर्जन नीलगाय सड़क पार करने लगा और अचानक नीलगाय को देख उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आत्मा (एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) शासकीय निकाय वर्ष 2023-24 की बैठक की गई। बैठक में कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा चतरा, अशोक सम्राट द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022-23 मे प्राप्त आवंटन के आलोक में लक्ष्य शत प्रतिशत उपलब्ध की गई। वर्ष 2022-23 का मदवार विवरण यथा प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक अभिरुचि समूह गठन, कृषक गोष्ठी, कृषक पाठशाला के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया । उन्होंने बताया गया कि किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मा एटिक सेंटर में कृषक मित्रों का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक किया…
