लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के पंचायत सचिवालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर डिस्ट्रिक मिनिरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा का अध्यक्षता हेडुम पंचायत मुखिया संतोष राम ने किया। इस दौरान लोगों से रुबरु होते हुए पंचायत के मुखिया संतोष राम ने उपस्थित लोगो को बताया कि डीएमएफडी की तहत पंचायत के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाएं का चयन करना है।जिसमे पेयजल ,साफ सफाई,प्रदूषण रोकथाम,ग्राम पंचायत में विद्यालयों को सुंदरीकरण, फेबर ब्लॉक रोड,आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधा उपलब्ध कराना,स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर सफाई सिस्टम, पौधा रोपण…
Author: Sankalan News
प्रतापपुर /चतरा : प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव गांव की सड़को को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है।तो कही लाखो और करोड़ों रुपए की लागत से गांव की सड़को को बनाया जा रहा है।लेकिन आज भी नेभी गांव में सड़क कीचड़ में तब्दील होने के कारण नेभी गांव के लोग कई समस्याओं का सामना करने को मजबूर है।पूरा मामला प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत एघारा पंचायत के नेभी गांव का है।जहा आज भी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है।नेभी गांव के ग्रामीणों ने बताया की जब चुनाव में वोट डालने का समय आता है तो यहां के…
चतरा शहर में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे चोर को चतरा सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार बता दें कि चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 8 दिन पूर्व रात्रि में महुआ चौक मे मोहम्मद साबिर के घर से 10 लख रुपए एवं सोना चांदी जेवरात चोरी हुई थी इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 298/23 दर्ज किया गया था वहीं वादिए इरफा मोहल्ले के जन्नत परवीन के घर जेवर व रुपया की में चोरी की गई थी इस संदर्भ में सदर थाना में कांड संख्या 297/23दर्ज किया गया…
चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सर्वप्रथम अपर समाहर्त्ता ने पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में चलने वाले वाहनों में स्पीड लिमिट मशीन लगाने का निर्देश दिया था जिसे लेकर संबंधित द्वारा जानकारी दिया…
लावालौंग:प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित मुख्य चौंक के समीप स्थित न्यू डाक बंगला परिसर में कुंदा एवं लावालौंग प्रखंड के कृषक मित्रों ने संयुक्त रूप से एक बैठक किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए लावालौंग कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद यादव तथा कुंदा प्रखण्ड के अध्यक्ष दिलीपप्रसाद यादव बताया कि वर्तमान सरकार के उदासीन रवैया से हम कृषक मित्र बेहद क्षुब्ध हैं। पूर्व में हमें प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक हजार रुपए का मानदेय दिया जाता था।परंतु विगत दो वर्षों से भी अधिक हो जाने के वावजूद हमारा मानदेय बंद है। वहीं सरकार के द्वारा दबाव बनाकर…
हजारीबाग :लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग द्वारा हजारीबाग शहर के प्रधान कैफेटेरिया सभागार में मंगलवार को आयोजित क्लब के चौथे स्थापना दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्र यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, खेल, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों के साथ समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को “सेवा रत्न सम्मान- 2023” से सम्मानित किया गया । लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग के द्वारा विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को यह सम्मान हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, क्लब के…
हजारीबाग : नार्काे कोऑर्डिनेशन सेंटर की हजारीबाग ज़िला स्तरीय कमिटी की बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम के उद्देश्य से चार स्तरीय नार्कों कॉर्डिनेशन सेंटर मेकानिज्म गठित टीम द्वारा पुरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर त्वरित कार्रवाईयां करने…
हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया। जयंत सिन्हा के अपने डेमोटांड़ स्थित आवास में बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया। उन्हें हर माह यह राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इससे बच्चों व उनके परिवार की काफी सहायता हो रही है।जयंत सिन्हा ने कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न माध्यमों से क्षेत्रवासियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु साधन उपलब्ध करवाए हैं। उन्हीं के प्रयास…
हजारीबाग : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मंगलवार को स्थानीय बड़कागांव रोड के शंकरपुर अवस्थित डीपीएस स्कूल में गणेश पुजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पूरे स्कूल परिसर को आकर्षक साज- सज्जा का स्वरूप दिया गया। मौके पर विषेशरूप से विधायक मनीष जायसवाल भी गणपति पूजन उत्सव में शामिल हुए और भक्ति- भाव से विधिवत पूजन- अर्चन के पश्चात भगवान गणेश की महा आरती किया। गाजे-बाजे, ढोल- ताशे के संग नाचते- झूमते बच्चों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को रंग-गुलाल और पुष्प अर्पित करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जमकर जयघोष करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।…
गिद्धौर/चतरा : हार से हतोत्साहित नहीं बल्कि सीख लेने की आवश्यकता है।जीवन में हार जीत लगी रहती है।परंतु उससे घबड़ाने की जरूरत नहीं है।बल्कि हार से और संघर्ष व मेहनत करने का बल मिलता है।युक्त बातें जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी रविवार के देर शाम प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने कहा की खेल से शारीरिक, मानसिक का विकास होता है।जबकि आपसी भाईचारे के साथ-साथ जान-पहचान भी बढ़ती है।उन्होंने खिलाड़ियों…
