चतरा : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रशिक्षण के बदौलत जिले की बेटी मन्नत कुमारी ने गोल्ड पर निशाना साधते हुए शूटिंग में जिले के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। वही कार्तिकेय कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। मन्नत और कार्तिकेय जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी के पुत्र पुत्री हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चतरा और…
Author: Sankalan News
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नेतरहाट इको फेस्टिवल-2023 के आयोजन की तैयारियों से संबंधित बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष टूरिज्म विभाग के अधिकारियों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 के आयोजन से संबंधित विभाग द्वारा की जा रही तैयारी की विस्तृत जानकारी रखी गई। झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान देना लक्ष्य बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि नेतरहाट इको फेस्टिवल -2023 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करना…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर), जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, राज्य/अनाबद्ध योजना अंतर्गत क्रियान्वित व पूर्ण योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर मद अंतर्गत नई ली जानेवाली योजनाओं की स्वीकृति पर चर्चा एवं योजनाओं का वित्तीय एवं भौतिक स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अधिष्ठापित कार्पोरेट कम्पनी को कहा कि अपने दायित्व को समझे और उसमें सुधार करें। आगे उन्होने कहा कि पूर्व में ली गई विकास योजनाओं को तय…
हजारीबाग। मां दुर्गे की पावन पर दुर्गा पूजा को लेकर पूरे हजारीबाग में तैयारी काफी जोरों से चल रही है इसी बीच बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की भी तैयारी जोरो से चल रही है तैयारी की रूपरेखा के लिए मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में गणेश यादव की अध्यक्षता में तीसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम माता रानी की जयकारों के साथ किया गया, उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर से पूजा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूजा की विधि व्यवस्था पर…
Chatra : हंटरगंज स्थित बालिका उच्च विद्यालय के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल और लूना के सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चतरा गया एनएच 99 मुख्य मार्ग पर घटित इस घटना में दोनो युवकों की स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।खबर में बताया जा रहा है कि लूना और मोटरसाइकिल चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिस से आमने सामने से इतना जोरदार टक्कर हुआ की आवाज काफी दूर तक लोगों ने सुनी जिस से आस पास के लोग जमा हो गए। दोनो युवक को गंभीर रूप से घायल देख हॉस्पिटल पहुंचाया गया।…
हजारीबाग:-बीते 14-16 सितंबर 2023 को बोकारो में आयोजित 16 वें झारखंड स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के प्रतिभागी जिले के इचाक प्रखंड के ग्राम खुटरा निवासी श्री शैलेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने फाइनल मैच में वेस्ट सिंहभूम जिले को 5-0 से हराकर हजारीबाग को स्वर्ण पदक विजेता बनाया।वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित सिलवर कला पंचायत अवस्थित ग्राम अंबाडीह निवासी श्री गोविंद कुमार ने कांस्य पदक जीता । आगामी 01-08 नवंबर को आसाम में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हजारीबाग के बॉक्सर श्री शैलेन्द्र प्रसाद कुशवाहा झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।बॉक्सिंग के इन दोनों उभरते हुए युवा…
हज़ारीबाग : इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने हेतु श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक स्थानीय पंच मंदिर प्रांगण स्थित दुर्गा मंडप में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी प्रेम कुमार खंडेलवाल एवं चुनाव संचालन विजय केसरी में किया। वर्ष 2024 में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने, पूजा मंडप को फूलों से सजाने एवं सप्तमी अष्टमी,नवमी को महा भंडारा करने का निर्णय से लिया गया है। गत वर्ष के आय व्यय का निरीक्षण एवं एवं सर्वसम्मति से संपुष्ट किया। वर्ष 2024 हेतु निर्वाचित पदाधिकारी के नाम निम्न है :-मुख्य संरक्षक : राम प्रकाश वर्मा, सह…
हजारीबाग:-झारखंड प्रांत का लोकप्रिय पर्व करमा पर्व पर सामाजिक/ वैचारिक संस्था सागर भक्ति संगम के तत्वाधान में स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगम के सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन के लिए सामूहिक प्रार्थना किया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। संगम के कलाकारों ने करमा गीत प्रस्तुत कर माहौल को बहुत ही खुशनुमा बना दिया।अध्यक्षता करते हुए संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि करमा जैसे पर्व हम सबों को प्रकृति से प्रेम करने की सीख प्रदान करता…
हंटरगंज प्रखंड के डाक बंगला में मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांफ्रेंस के प्रखण्ड अध्यक्ष हाजी सेराजुद्दीन अंसारी ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी,जिला अध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन,युवा जिला अध्यक्ष नेसार अहमद अंसारी,पुर्व जिला अध्यक्ष रशिद अंसारी उपस्थित थे।बैठक का शुभ आरंभ कुरान पाक की तिलावत से की गई।बैठक के माध्यम से यूपी के सांसद कुंवर दानिश अली के साथ संसद में दिल्ली के सांसद रमेश बिदुडी के द्वारा अमर्यादित शब्दो का प्रयोग किया गया जो निंदनीय है जिसका पुर जोर विरोध करते हुए निंदा…
गिधौर/सलगा :यादव समाज गिद्धौर की बैठक शनिवार को सलगा शिव मंदिर परिषर में सम्पन्न हुई.इसमे मुख्य रूप से चतरा में आयोजित शताब्दी समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई.आगामी एक अक्टूबर को बरियातू में बैठक कर प्रांतीय यादव महासभा के प्रखंड किमिटी के गठन पर विचार विमर्श की गई.बैठक की अध्यक्षता हेमन यादव व संचालन रामदेव यादव ने किया।यादव समाज की बैठक में सर्वसमिति से गिधौर पंचायत से यादव समाज के अध्यक्ष के रूप में अजय यादव पिता;-स्वर्गीय शंभु यादव ,उपाध्यक्ष:-दिनेश्वर यादव, सचिव:-बीरेंद्र यादव,कोषाध्यक्ष:-कृष्णा कुमार यादव एवं पर्वेक्षक:-शिवकुमार यादव का चयन किया गया है।यह बैठक रामकुमार यादव के समक्ष…
