चतरा : झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति की माननीय अध्यक्षा अपर्णा सेन गुप्ता अपने चतरा जिला दौरेे पर परिसदन भवन चतरा पहुंची, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल ने सभापती से मुलाकात कर चतरा जिला आगमन पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति परिसदन भवन चतरा के सभागार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों संग बैठक किया।बैठक में सर्वप्रथम जिले में लाइब्रेरी की जानकारी ली गई। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने जानकारी दिया कि जिले में छात्र-छात्राओं के लिए जिले के केसरी चौक स्थित अनुमण्डल पुस्तकालय संचालित है।…
Author: Sankalan News
हजारीबाग : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडे को एक बड़ी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में चार जिलों की विधानसभा सीट की जिम्मेवारी पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडे को दी गई है। यदुनाथ पांडे को को छत्तीसगढ़ के चार जिले दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रिय नेतृत्व…
हजारीबाग :- विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में प्रोजेक्ट कैसे बनाएं सेमिनार का आयोजन किया गया सेमिनार के लिए मुख्य वक्ता के रूप में मैनेजमेंट विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सरोज रंजन वक्त के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुवात विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरिता सिंह सेमिनार के मुख्य उद्देश्य को बताकर डॉ सरोज रंजन को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों को उनसे रूबरू करवाया तथा उन्हें मंच पर आमंत्रित किया। प्रोफेसर सरोज रंजन ने ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने का सही तरीका बताया । उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बनाने का सबसे पहला तरीका है ” समस्या को पहचानना” जो की सर्वे…
हज़ारीबाग :-राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग, उपक्षेत्रीय कार्यालय, हजारीबाग में, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में भारत सरकार एवं क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्देशित स्पेशल स्वच्छता कैंपेन 3.0 का शुभारंभ कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम उपक्षेत्रीय कार्यालय परिसर की साफ सफाई सभी कार्यालय कर्मियों ने मिलकर किया। उसके बाद कार्यालय परिसर से इंचार्ज सूरज कुमार, जयदेव कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, तेजलाल साव कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, आशीष कुमार कंधवे, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, सतीश गुप्ता, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, अनुराग रंजन सर्वेक्षण सुपरवाइजर, बृज किशोर सिंह, मिथलेश मोदी, उमेशनाथ चौबे, रंजीत कुमार…
हजारीबाग : महाराज अग्रसेन की जयंती से पूर्व मारवाड़ी अग्रवाल समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम 8 तारीख से प्रारंभ किया गया है जिसमें प्रथम दिन साइकिल रेस आयोजित की गई वहीं दूसरे दिन अग्रसेन भवन के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर सुबह 10:00 बजे विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया रक्तदान शिविर का उद्घाटन जयंती संयोजक नीरज अग्रवाल, सुमन रामरायका सहित समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रक्तदान शिविर विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम सबसे पहले शहर के युवा पत्रकार प्रमोद खण्डेलवाल ने रक्तदान किया। इसके…
हज़ारीबाग :-झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में दिनांक 13 अक्टूबर 2033 को उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महा धरना का आयोजन किया जायगा। इसके लिये तैयारी करने हेतु उत्तरी छोटा नागपुर अंतर्गत हजारीबाग ,रामगढ़, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो जिले के सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एंव मदरसा विद्यालय के वित रहित शिक्षक कर्मचारी इस महाधरना मे सम्मिलित होंगे। धरने को सफल बनाने के लिए आज हजारीबाग अंतर्गत ज्ञान ज्योती मेमोरियल इंटर कॉलेज,हजारीबाग में शिक्षक कर्मचारियों की बैठक आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के वरीय…
चतरा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रण्मडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन चतरा जिला अंतर्गत घरेलू कार्यरत नल से जल (एफएचटीसी) कवरेज का लक्ष्य क्वार्टर-1 और क्वार्टर-2 के बारें में जानकारी दी गई कि इसका लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है वहीं क्वार्टर-3 का लक्ष्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा। जिस जलापूर्ति योजना में घरेलू कार्यरत नल से जल (एफएचटीसी) योजना को पूर्ण कर लिया गया…
हज़ारीबाग :-जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक लोसिना रोड हजारीबाग में आहूत की गई बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक के अध्यक्ष अख्तर खान थे बैठक में मुख्य रूप से मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल प्रदेश अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष अस्मत इमाम जिला कोऑर्डिनेटर अनिल सिंह प्रदेश सचिव अर्जुन मेहता मिथिलेश सिंह उपस्थित थे बारी-बारी से सभी ने बैठक को संबोधित किया एवं अपने विचार रखें मांडू प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष अख्तर खान ने अपने संबोधन में एक स्वर से पार्टी को मजबूत बूथ अस्तर से मजबूत करने की बात कही और कहा…
हज़ारीबाग :-डांडिया के वास्तविक स्वरूप को लोगो तक पहुंचने के उद्देश्य से संस्कार भारती के हजारीबाग इकाई द्वारा एवं आरके मार्बल के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 19.10.2023 को स्थानीय मुनका बगीचा ,हजारीबाग में राधा कृष्णा के थीम पर आधारित वृंदावन डांडिया नाइट 2023 का आयोजन से संबधित पोस्टर का विमोचन आज सदर विधायक मनीष जयसवाल के कार्यालय में संपन्न हुआ। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए संस्कार भारती के सचिव विनीत जैन ने बताया कि भारत में पहली बार लोक सांस्कृतिक में व्याप्त फूहड़ता को खत्म करने के उद्देश्य से वृन्दावन डांडिया नाइट 2023 का अयोजन हजारीबाग में पहली…
लावालौंग:-पोस्ता(अफीम)की खेती करना पड़ेगा महंगा, कठोर कारावास के साथ साथ एक लाख रुपये देना पड़ सकता है जुर्माना, रविवार को लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी गाँव में थाना व वन विभाग ने संयुक्त रूप से ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को पोस्ता खेती न करने की नसीहत दी। ग्राम सभा की आयोजित बैठक में लावालौंग थाना के एस०आई० रोहित कुमार, एस०आई०रामाशीष शुक्ला ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा की किसी के बहकावे नही आना है। किसी भी परस्थिति में अफीम की खेती नही होने दी जाएगी।साथ ही ग्रामीणों को बताया की अफीम खेती के काफी दुष्परिणाम व कुप्रभाव है,अफीम…
