लावालौंग: चतरा पुलिस ने रविवार को अफीम पोस्ता पौधा के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त विनोद गंझू, विजय गंझू, मोहन गंझू तीनों लावालौंग थाना क्षेत्र के बंदारु गांव टोला रुगुद, जामुन गंझू सदर थाना के तिलैया और प्रदीप गंझू लावालौंग थाना अंतर्गत कटिया गांव का रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 30 अफीम पोस्ता का पौधा जब्त किया है। चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के आदेशानुसार चतरा पुलिस लगातार नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसके तहत लगातार गांव- गांव…
Author: Sankalan News
लावालौंग /चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र में अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ जाने से आज प्रमुख महोदया मनीषा देवी तथा समाजसेवी सहप्रमुख प्रतिनिधि श्रवण रजक ने रविवार को सुबह मुस्लिम टोला पहुंचकर लोगों से रूबरू होते हुए लोगों को ठंड से बचने का भी अपील की तथा खाश तौर पर बच्चे, बुजुर्ग को बिना जरुरत के बाहर न निकलने की अपील की साथ ही साथ मुस्लिम टोला के स्थानीय विकलांग, विधवा तथा बुजुर्गों के बीच दर्जनों कंबल बाटी इस सराहनीय कार्य को देखते हुए उपस्थित स्थानीय लोगों ने प्रमुख महोदया मनीषा देवी तथा समाजसेवी श्रवण राजक को धनयवाद देते हुए और…
Ranchi : देश में मीडिया की अपनी ही एक गरिमा है।इस गरिमा को बरकरार रखना प्रत्येक मीडिया घरानों और मीडिया कर्मियों की प्राथमिकता में शामिल रहता है। खासकर देश की अस्मिता एवं अखंडता को बरकरार रखना। गलतियों को इंगित कर सुधार की गुंजाइश रखने में भी मीडिया की बड़ी भूमिका समझी जाती हैं। परंतु हाल के दिनों में पटल पर आई सोशल मीडिया की बाढ़ ने खबर और सम सामायिक घटनाओं का स्तर तक गिरा दिया है। इक्का दुक्का रिप्यूटेड सोशल मीडिया को छोड़ दें तो अधिकांशतः सोशल मीडिया के कर्ता धर्ता महज अपनी रोटी सेंकने और टीआरपी बढ़ाने के…
Chatra : झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड रांची के निर्देशन में नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनो के विरुद्ध निरंतर सफलताएँ भी मिल रही है। प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के विरुद्ध चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की बेती-बरवाटोला जंगल में प्रतिबंधित टी०एस०पी०सी० के 8-10 की संख्या में हथियार…
लावालौंग /चतरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत के दर्जनों गांवों में आज लोग ढिबरी युग जीने को मजबूर है। विभिन्न गांवों से 63 पोल से बिजली तार की चोरी 1 वर्ष पूर्ण हो जाने से आज तक बिजली विभाग ने कोई खोज ख़बर नहीं लिया है। और नाही इस पर कोई पहल की है। आज तक इन सभी दर्जनों गांवों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है। कटिया मुखिया मिसी देवी ने बताई कि मैंने इसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार लिखित तथा दूरभाष ( मोबाइल) के मध्यम से जानकारी उपलब्ध करा चुकी हूं, लेकिन आज तक विभाग…
चतरा : विभागीय निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में *डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स* विषय पर कौशल विकास-सह-प्रशिक्षण केन्द्र, चतरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 02:00 तक किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार एक्का उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा एवं गौतम कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी, चतरा द्वारा क्रमशः डेम्प एवं वुल्नेराबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी तथा पोल डे अरेंजमेंट के सम्बन्ध में सभी अनुमडल पदाधिकारी, सभी अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकाश…
लावालौंग / चतरा : थाना क्षेत्र के मांधनिया पंचायत सचिवालय से लगभग 3 किलो मीटर की दूरी पर स्थित कोसबरवा के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के शाम लगभग 6 बजे लातेहार जिला स्थित हेरनहोपा गांव के 30 वर्षीय युवक भोला सिंह भोक्ता और विकास कुमार (28 वर्ष) मोटरसाइकिल पर सवार होकर लावालौंग की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों कोसबरवा के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक और मोटरसाइकिल के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह…
चतरा। जिला ओलंपिक संघ से संबद्ध चतरा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को एक दिवसीय 12 वीं चतरा जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। चैंपियनशिप का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी,जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह और जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों को फ्लैग दिखाकर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व खिलाड़ियों ने कतारबद्ध होकर मार्च पास्ट किया। स्पर्धा में अंडर 14 से 16 उम्र वर्ग…
प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड के रामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को झारखंड सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का अयोजन किया।शिविर का विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी नित्यानंद दास,प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, रामपुर पंचायत की मुखिया महजबी प्रवीण ,मुखिया प्रतिनिधि कासिफ रजा,रामपुर पंचायत समिति सदस्य लवली देवी,मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर यादव,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रकीबुल इमाम झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय राम,सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुखिया प्रतिनिधि कासिफ रजा ने किया ।शिविर में अबुआ आवास,अंचल विभाग,भूमि…
चतरा : लावालौंग थाना मुख्यालय स्थित लावालौंग मुख्य चौक के पास बुधवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सिमरिया थाना क्षेत्र के हफुआ गांव का निवासी बताया जा रहा है। जिसका नाम प्रदीप भुईयां है जो लावालौंग पशु मेला से अपने घर हफुआ की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एलपी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अविनाश कुमार को सूचना दी। थाना प्रभारी ने तत्काल दुर्घटना को संज्ञान में लेते…
