Chatra : उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में स्थित सामान्य शाखा,विधि शाखा, आपूर्ति कार्यालय, राजस्व शाखा, नजारत शाखा, भू अर्जन कार्यालय, जिला स्थापन शाखा, पत्र प्राप्ति कोषांग, सामाजिक सुरक्षा, जिला सूचना विज्ञान, खनन विभाग समेत अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंनेनिरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी, ऑनलाइन उपस्थिति, कार्यालय में लंबित आवेदन, दस्तावेज का रख रखाव, साफ सफाई समेत अन्य का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिन कार्यालयों में पदाधिकारी व कर्मी अनुपस्थित पाए गए उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहना लापरवाह कार्यशैली को दर्शाता है।…
Author: Sankalan News
Chatra : गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का आज पूर्वाभ्यास किया गया!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। कुल 9 प्लाटून द्वारा परेड में भाग लिया गया। इनमें सीआरपीएफ पुरुष, आईआरबी पुरुष, आईआरबी महिला, सशस्त्र बल पुरुष,सशस्त्र बल महिला, गृहरक्षक वाहिनी एनसीसी…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डी०आर०डी०ए० प्रशिक्षण भवन हॉल में किया गया ।सर्वप्रथम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी के द्वारा लैंगिग समानता पर प्रकाश डाला गया । सुरजमुनी कुमारी अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में 21वी0 शताब्दी के दौर में भी आम व्यक्ति बेटी और बेटे में फर्क महसुस करते है। वर्तमान में झारखण्ड की लिंग अनुपात बालिका की तुलना में बालको का अधिक है, जो एक शिक्षित समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है। साथ ही…
चतरा में ईमानदार पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध सदर इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी समेत दो अधिकारियों को राज्य सरकार ने डीएसपी में प्रोन्नति दी है। जिले में अब तक बेदाग और स्वच्छ छवि के अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी के कंधों पर एसपी राकेश रंजन ने अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान डीएसपी का बैच लगाकर शुभकामनाएं दी। मौके पर पुलिस कप्तान ने दोनों नवप्रोन्नत अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ अब तक की पुलिस सेवा में दोनों अधिकारियों ने अपना बेहतर कार्यक्षमता का परिचय…
Chatra : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धाजंली दे कर शत शत नमन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश के आजादी की संघर्ष में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कठिन त्याग,संघर्ष,वीरता जैसे जीवन मूल्यों से हमे सीख लेने की आवश्यकता है।सम्पूर्ण देश उनके शहादत की ऋणी रहेगा।
चतरा जिला खनिज फंडेशन ट्रस्ट मद के अन्तर्गत विभिन्न प्राथमिकता प्रक्षेत्र में यथा शिक्षा, स्वास्थ्य,कौशल विकास, मृदा संरक्षण, आदि से संबंधित विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत कार्यान्वयन एजेंसी (PIA) वार वैसी योजनाएं जिनका एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण करने की तिथि समाप्त हो गई है। इसे लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान सख्त निर्देश और अंतिम मौका देते हुए कहा कि उन योजनाओं को दिनांक 30.01.2024 तक पूर्ण कराएं। अन्यथा योजनाओं का मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जाएगा। ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, चतर। कार्यापालयक अभियंता, ग्रा०वि०वि०प्र०, चतरा के द्वारा क्रियान्वित कराये जा…
चतरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष केसरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम के मुख्यमंत्री द्वारा अवरुद्ध किए जाने का पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की किया जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय प्रभारी सैयद अजीमुद्दीन ख्वाजा ,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद मुबारक, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज अंबेडकर,एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड के कटिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत पंचायत के टुंनगुन, रतनाग, करमा, ठाकुरडीह, बंदारू,सरहचिया,माली इत्यादि दर्जनों गांवो के पुरूष,महिला, सहिया,आंगबाडी केन्द्र की महिलाओ, सखी मंडल की महिलाओं व अन्य ग्रामीणो को प्रखण्ड कार्यालय के BPO निरंजन कुमार सिंह तथा जे०ई० सिकन्दर कुमार ने महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी दिया गया ।जिसमें केन्द्र सरकार के द्वारा पुरे देश मे चलायी जा रही उपलब्धियो को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से जानकारी दिया गया। मौके पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कटिया पंचायत मुखिया मिसी देवी तथा मंच संचालन मुखिया…
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अयोध्या श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रखण्ड भगवान की भक्ति में लीन रहा। हिंदू संगठनों ने लावालौंग, कोलकोले, लामटा, कटिया,मंधनिया एत्यादि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में हाथों में भगवा ध्वज लिये हजारों श्रद्धालु चल रहे थे। डीजे की धुन पर राम भक्तों ने नृत्य-संगीत का दौर चला। श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंजित रहा। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा जमकर झूमे। इस दौरान एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, प्रखण्ड कार्यालय से बीपीओ निरंजन…
Chatra : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 संपन्न होने के उपरांत आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के हर एक मतदान केंद्र पर एवं प्रखंड स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर किया गया। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, चतरा श्री अबु इमरान ने जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के राजकियकृत मध्य विद्यालय हफूआ मतदान केंद्र संख्या 116,117 एवं 118 का निरीक्षण किया और #lamReadyToVote अभियान में शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी युवा मतदाताओं को मतदान के अधिकार व महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप हमेशा मताधिकार का प्रयोग करें। उक्त मौके पर उप…
