Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा के सुधीर चौधरी समेत दो बने डीएसपी, एसपी ने बैच लगाकर दी बधाई! सदर थानेदार को भी मिला प्रोमोशन, बने पुलिस उपाधीक्षक.
    Chatra News

    चतरा के सुधीर चौधरी समेत दो बने डीएसपी, एसपी ने बैच लगाकर दी बधाई! सदर थानेदार को भी मिला प्रोमोशन, बने पुलिस उपाधीक्षक.

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा में ईमानदार पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध सदर इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी समेत दो अधिकारियों को राज्य सरकार ने डीएसपी में प्रोन्नति दी है। जिले में अब तक बेदाग और स्वच्छ छवि के अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी के कंधों पर एसपी राकेश रंजन ने अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान डीएसपी का बैच लगाकर शुभकामनाएं दी। मौके पर पुलिस कप्तान ने दोनों नवप्रोन्नत अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ अब तक की पुलिस सेवा में दोनों अधिकारियों ने अपना बेहतर कार्यक्षमता का परिचय दिया है। उम्मीद है कि नई जिम्मेवारी को भी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अंजाम तक पहुंचाएंगे। सर्किल इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी के अलावे सदर थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार को भी डीएसपी के पद पर प्रोन्नति मिली है। उन्हें भी पुलिस अधीक्षक ने बधाई दिया है। मौके पर नवप्रोन्नत सुधीर चौधरी ने कहा कि अबतक मैंने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खाकी की गरिमा को गौरवान्वित करने का प्रयास किया है। साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध को प्रगाढ़ बनाते हुए इंसाफ की उम्मीद लेकर मेरे कार्यालय तक पहुंचने वाले फरियादियों को इंसाफ दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक भूमिका निभाया है। वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर भी खरा उतरने का भरपूर प्रयास मेरे द्वारा अब तक किया गया है। अब सरकार ने मुझे प्रमोशन दिया है। कानून व्यवस्था के अनुपालन में अब जो भी बड़ी जिम्मेवारी मुझे मिलेगी मैं उसे टास्क के रूप में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूँगा। वहीं सदर थाना प्रभारी नवप्रोन्नत डीएसपी शिवप्रकाश ने कहा कि सरकार और विभाग के वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। आम लोगों के बीच पुलिस की छवि कैसे सुधरे इस दिशा में भी कानून संगत कार्रवाई करते हुए सार्थक पहल करेंगे। मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस शुभम खंडेलवाल समेत विभागीय अधिकारी और जवान मौजूद थे। सभी ने पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों को बधाई दी। गौरतलब है कि पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार चौधरी और शिव प्रकाश कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.