Chatra : विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, चतरा सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः आयोजित प्रभात फेरी से हुई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजेश कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सिविल सर्जन…
Author: Sankalan News
चतरा: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मजदूर की निर्मम हत्या की गई है और इस हत्या का सीधा आरोप ईंट भट्ठा मालिक पर लगाया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। घटना जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान करमा पंचायत के मदनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद गंजू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, विनोद बीते गुरुवार को करैली बार पंचायत के…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री, आईएएस की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल तथा दिनांक 26 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।उपायुक्त ने सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चतरा जिला अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और सभी समुदायों…
चतरा सदर प्रखंड के भेड़ीफार्म स्थित लक्षणपुर डैम में गुरुवार को हुए हादसे ने अंतत दुखद है एक परिवार का चिराग बुझा दिया। डैम के गहरे पानी में डूबे 22 वर्षीय युवक छोटू कुमार को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक कान्हाचट्टी प्रखंड की राजपुर पंचायत अंतर्गत बूढीगड्ढा निवासी धनेश्वर दांगी का पुत्र था। बता दें कि जब गोताखोरों ने युवक को पानी से बाहर निकाला, तब उसकी हल्की सांसें चलने की सूचना से परिजनों में उम्मीद जगी थी। आनन-फानन में पुलिस और…
चतरा मे चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह-सुबह कठौतिया तालाब पर वैसा नजारा था मानो पूरा चतरा ही श्रद्धा के रंग में रंग गया हो। विक्रम संवत 2083 का आगाज़ होते ही हजारों भक्त पवित्र स्नान को उमड़ पड़े। ठंडे पानी में डुबकी लगाते हुए सबने सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाया और नए साल की मंगलकामनाएं कीं। हवा में गूंज रहा था—’विक्रम संवत की जय! हिंदू नववर्ष की जय!’प्रजापति स्वयंसेवक संघ के योद्धाओं ने इस मौके को और खास बना दिया। संघ के इंद्रו प्रजापति ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की अंग्रेज तो चले गए, लेकिन उनकी परंपराओं…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), सावित्री बाई फुले योजना, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं पोषण कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को इस माह के भीतर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का स्पष्ट निर्देश दिया।साथ ही सावित्री बाई फुले योजना के अंतर्गत 18-19 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र युवतियों…
Ranchi : झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ी पहल की है। राहुल गांधी के संभावित दौरे के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (TRTC), चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) में आयोजित होगा, जिसमें झारखंड और ओडिशा के DCC अध्यक्ष भाग लेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि शिविर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति…
Chatra : झारखंड के चतरा जिले से इस वक्त एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में तैनात एसएसबी (SSB) के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। बीती रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा कैंप और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में की गई है। प्रह्लाद एसएसबी की 35वीं…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के सिमरडीह गांव में एक हिरन की दिल दहला देने वाली मौत हो गई। जंगल से भटककर पानी तलाशते हुए वह गांव के खेत में घुस गया और कांटेदार तारों में उलझ गया। तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्मी से जंगलों में पानी का टोटा पड़ गया है। इसी कारण जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। “अगर वन विभाग ने जंगलों में पानी की सही व्यवस्था की होती, तो ऐसा न होता,” गुस्से में बोलते हैं ग्रामीण।घटना के बाद गांव में…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की…
