चतरा सदर प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के ग्राम सेहदा में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” से 21 वर्ष से 50 वर्ष की पात्रता रखने वाली शत प्रतिशत बहनों को लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के माननीय मंत्री उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मंत्री सत्यानंद भोक्ता व उपायुक्त ने शिविर में फॉर्म रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मौके पर आदिम जनजाति परिवारों के…
Author: Sankalan News
चतरा उपायुक्त रमेश घोलप ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया, जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।आज के रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक चतरा के आगमन पर परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत परेड में शामिल प्लाटून क्रमशः सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस बल पुरूष के दो प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला एवं होमगार्ड के द्वारा समीक्षाकरण परेड किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिए। उपायुक्त…
चतरा: जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित नाजेरथ स्कूल के सभागार में रविवार को 20 वीं एकदिवसीय चतरा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा के उपायुक्त रमेश घोलप ने पंच मारकर और दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय,ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार,सचिव उमेश कुमार,संयुक्त सचिव रामप्रकाश कुमार,कोषाध्यक्ष शंभू कुमार,सुजीत कुमार और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे। ताइक्वांडो संघ की ओर से उपायुक्त व अन्य अतिथियों को बुके और मोमेंटो देकर स्वागत…
रांची: इस समय देश की स्थिति क्या है इससे हर एक समझदार व्यक्ति भली-भांति परिचित है। शिक्षा, राजनीति, रोजगार और आर्थिक क्षेत्र में विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हाशिए पर धकेल दिया गया है। लेकिन मुस्लिम समुदाय गेहरी नींद में है। जबकि उन्हें एकजुट और मजबूत कदम उठाने की जरूरत है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज कौमी इत्तेहाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलयावी ने देश के विभिन्न भागों में समाज के बुद्धी जीवी, उलेमा, समाजसेवी, समाज के बारे में सोचने वाले से विचार विमर्श करने के लिए दिनांक 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को रांची…
चतरा : राज्य के लोकप्रिय मंत्री सत्यानन्द भोगता आज एक दिवसीय दौरे पर पत्थलगड़ा पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता जी पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में आयोजित “परिसंपत्ति एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम” का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। मंत्री श्री भोगता के कार्यक्रम में आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार बेहद संवेदनशील है। गरीबों के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं…
चतरा । शहर के कचहरी रोड स्थित आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने रविवार को अपना चौथा वर्षगांठ धुमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक जीएस राजू ने बताया कि आज से चार वर्ष पूर्व आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की गई थी। इन चार वर्षों में अस्पताल में मरीजों का उपचार सेवा भाव से किया गया। पिछले चार वर्षों में अस्पताल ने मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार स्थापित कर मरीजों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। निदेशक विनय कुमार…
चतरा। जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल संख्या जेएच 02 वाई 9043 की डिक्की से एक किलो 300 ग्राम अफीम और प्लास्टिक बैग से 100 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी (मुख्यालय ) रोहित रजवार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के जोरी गांव के दो तस्कर क्रमश भीम यादव और राजेंद्र दांगी…
चतरा ज़िले के लावालौंग प्रखंड में लगभग 10 महीनों से बिजली रानी लापता हो चुकी हैं। इस लचर विद्युत व्यवस्था से आम जनता परेशान है।कोलकोले पंचायत के दर्जनों गांव ढिबरी युग जीने को मजबूर हैं, तथा बिजली उपभोक्ता परेशान और त्रस्त है। इस क्षेत्र में बिजली बहाल नही होने से प्रतिदिन कई बार लोगो को बड़ी घटनाओं से गुजरना पड़ रहा है। खास तौर पर इसका सबसे बड़ा असर बच्चों, बुजर्ग तथा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। अभी बरसात के मौसम में ज़हरीले सांप, बिच्छू तथा कीड़े मकोड़ों का हमेसा भय बना रहता है। बिजली की चरमराई व्यवस्था के…
चतरा जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए बज्रपात से दो मासूम व एक महिला की मौत हो गई। पहली घटना जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के भुषाड़ गांव के छाताबार टोला में हुई।जहां बज्रपात में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची गणपति भुईया की 6 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के दरियातू गांव में चमेली देवी (55 वर्ष) पति जगरनाथ यादव और सिनपुर गांव में एक 12 वर्षीय मासूम बच्चा आशीष कुमार पिता अमरजीत साव की मौत हो गई। बज्रपात से मौत की पुष्टी सदर अस्पताल…
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड के गांगपुर से मरंगी तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उक्त सड़क का निर्माण कार्य सहाय कंट्रक्शन के द्वारा चार किलोमीटर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है।उक्त सड़क में जगह-जगह पर पुल और पुलिया बनाया जा रहा है।पुलिया निर्माण के कारण सड़क के किनारे संवेदक द्वारा डायवर्सन बनाया गया है। जो काफी जर्जर स्थिति में है।डायवर्सन से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो की गांगपुर से मरंगी जाने में आधा दर्जन पुलिया बनाया जा रहा है।जिसमें तीन जगह पर बनाया गया डायवर्सन पूरी तरह से…
