लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र में महिला ग्राम संगठन ( JSLPS) के माध्यम से महिलाएं कई प्रकार के व्यावसायिक करके आत्मनिर्भर बन रही है। जिसके तहत महिलाएं प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत कर्मा गांव में मछली पालन कर अच्छी आय की श्रोत प्राप्त की है। वही कटिया पंचायत के कर्मा गांव में ग्राम संगठन अध्यक्ष नीतू कुमारी के नेतृत्व तथा बीपीएम रंजय कुमार की दिशा निर्देश पर मछली पालन अच्छी आमदनी का श्रोत साबित हुई। समूह संगठन अध्यक्ष बताई की थोड़ी-थोड़ी राशि प्रत्येक माह जमा करना शुरू कर दी और इसके बाद महिलाएं मछली पालन की व्यवसाय शुरू कर दी।और गांव…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारणी समिति की बैठक की गई। जिला योजना अनावद्ध निधि से वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 6.00 करोड़ रूपये के लिए योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें पथ, पुल पुलिया, प्रखण्ड कार्यालय का मुख्य सड़क से पहुंच पथ का निर्माण, शहीद विनय भारती र्पाक के पीछे तालाब का सौन्द्रर्गीकरण, सोलर लाईट, कस्तुरबा विद्यालय का पहुंच पथ, लावालौंग के ग्राम टिकदा में पथ निर्माण नगर परिषद, चतरा शहर के लाइब्रेरी में कुर्सी एवं टेबुल का व्यवस्था का कार्य, डी०एम०एफ०टी० हॉल के नजदीक दो अदद बाथरूम इत्यादि…
लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के लावालौंग पंचायत के लुटवा सैनपुर गांव के देवी मंडप के पास स्थित जल मीनार से सोलर प्लेट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना मंगलवार के रात की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण देवी मंडप की साफ सफाई के लिए मंडप के पास पहुंचे तो उन्होंने पास में लगे जल मीनार का सोलर प्लेट गायब पाया। जानकारी के अनुसार, जल मीनार पर पानी की आपूर्ति के लिए सोलर प्लेट लगाई गई थी, जो रात के अंधेरे में चोरी कर ली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत के अंतर्गत ग्राम भूषाड में बुधवार को किसान विकास क्लब की स्थापना दिवस आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलकोले पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार साहू शामिल हुए। इस कार्यक्रम को राजेश कुमार साहू ने विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया मौके पर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष साहू जी ने कहा कि भूषाड़ में किसान विकास क्लब पिछले 10 वर्षों से संचालित है और इसकी स्थापना 15 जनवरी 2015 को की गई थी। यह क्लब अपनी 10वीं स्थापना दिवस मान रही है, क्लब के सदस्यों को…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र में अचानक इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में गिरावट आने से लोग घरों में दुपके हुए देखा जा सकता है। बुजुर्ग, विकलांग तथा असहाय लोग को काभी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को देखते हुए गरीब के सुख-दुख में साथ रहने वाले युवा समाजसेवी रूपेश कुमार यादव ने( मांधनिया)होशिर गांव में परहिया टोला पहुंच कर कंबल वितरण किया। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर होसीर गांव के गरीब परहिया के परिवार के लोगों के बीच मकर संक्रांति मना कर 50 लोगों के बीच अपने निजी खर्च से…
लावालौंग/चतरा : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार के मिथिला नगरी दरभंगा में समर्पण मिथिला संस्था के बैनर तले राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में पटना जिले के चर्चित निरमया ब्लड बैंक के संस्थापक राकेश रंजन, समर्पण मिथिला संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृदुल कुमार शुक्ला एवं सचिव दीपक कुमार महथा ने शामिल थे और देश के अलग-अलग हिस्सों से भी रक्तमित्र शामिल हुए जहां चतरा जिला के लावालौंग निवासी कृष्णा प्रसाद केशरी के पुत्र रक्त मित्र लावालौंग चतरा के संस्थापक विवेक केसरी को स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित…
लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है।कहीं से सोलर,कहीं से मोटरसाइकल तो कहीं से वाहनों में लगा बैटरी तक को गायब करने से चोर बाज नहीं आ रहे हैं।दो दिन पहले ही बान्दू गांव से मोटरसाइकल की चोरी कर ली गई थी।वहीं रविवार की रात लावालौंग पंचायत के मदनडीह गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव के ट्रैक्टर से चोरों नें बैटरी की चोरी कर ली।ताबड तोड़ घटनाओं के बाद भी प्रशासन के द्वारा रोकथाम के लिए ना ही कोई कदम उठाया जा रहा है और ना ही कभी गस्ती की जा रही है।ऐसे में क्षेत्र…
लावालौंग/ चतरा : प्रखण्ड में विगत कुछ दिनों से आदिम जनजाति के बिरहोर परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रखंड प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।उक्त विषय को लेकर जनसेवक विनय कुमार चौधरी नें सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बिरहोर टोला में पहुंचकर बिरहोरों का बैंक खाता,आयुष्मान कार्ड,पेंशन और जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि दर्जनों बिरहोरों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।परंतु अब ऐसे बिरहोरों को चयनित कर उनका जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम जिले में बालू के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देशित करते…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार समेत अन्य सभी संबंधित जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। अफीम की खेती के विरुद्ध थाना स्तर व अंचल स्तर तक की अबतक की कार्रवाई की एक एक कर सभी थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी से जानकारी ली गई। उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा अफीम की खरीद बिक्री…
