. चतरा. लावालौंग थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला प्रकाश में आया है. सौरु नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला. जिसकी पहचान राजो गंझू (20 वर्षीय) पिता फागू गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार लावालौंग साप्ताहिक हाट से चार लोग एक बाइक पर सवार होकर अपने घर सौरु नावाडीह गांव जा रहे थे. इस दौरान हांहे-सौरु नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के ख्याल से तीन लुटेरे जंगल से निकले और बाइक को धक्का मारा. जिससे चारो सड़क पर गिर गए.…
Author: Sankalan News
चतरा : हंटरगंज प्रखंड के अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी के मौके पर नौ दिनों का ऐतिहासिक व पौराणिक मेला लगता है जिसमें प्रतिदिन 05 से 10 लाख तीर्थयात्रियों मां कौलेश्वरी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे है जिसे विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार को माँ कौलेश्वरी प्रबंधन समिति की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीओ जहूर आलम के द्वारा किया गया रामनवमी मेला के दौरान लगने वाले भीड़ की जानकारी ली और उसकी विधि व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिए मेला के दौरान बिहार झारखंड और युपी राज्य के कई जिलों…
लावालौंग/चतरा: प्राकृतिक के महापर्व सरहुल पूजा महोत्सव मंगलवार को प्रखंड लावालौंग के वन विभाग विश्रामगार परिसर सरना स्थल के मैदान में धूमधाम से मनाया गया।आयोजित प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती तथा प्रमुख मनीषा देवी उपस्थित हुए। साथ ही साथ जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, प्रमुख पति सह समाजसेवी श्रवण कुमार रजक एवं लावालौंग मुखिया नेमन भारती, मुखिया हेडूम पंचायत के संतोष राम उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छट्ठू सिंह भोक्ता तथा संचालन टिकेंद्र सिंह भोक्ता ने किया समिति के लोगों ने…
चतरा : जिले के कोयलांचल टंडवा अंचल में भु-रैयतो के अधिकारों पर डाके का खुलासा हुआ है। अंचल कार्यालय से मिलीभगत कर सफेदपोश रैयतों के जमीन के बदले मुआवजे के अधिकारों को न सिर्फ डकार चुके हैं, बल्कि ये नियोजन के तहत मिलने वाली नौकरी के अधिकारों पर भी अवैध कब्जा कर बैठे हैं। टंडवा अंचल में संचालित कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दर्जनों लोगों नें नौकरी और मुआवजा लिया हैं। सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र में फर्जी जमीनी दस्तावेजों पर नौकरी और मुआवजा लेने वाले बड़े गिरोह के खुलासे के…
चतरा जिला मुख्यालय के गंदौरी मंदिर के पास जलछाजन भवन परिसर में नवनिर्मित द प्रेस क्लब कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन शनिवार को किया गया। समारोह में जिले के उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र सिंहा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में पहुंचे उपायुक्त का जिले के पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद द प्रेस क्लब के अध्यक्ष विपिन सिंह…
चतरा: शहर के बहुचर्चित अंकित हत्याकांड के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। दीभा मुहल्ले की करीब 100 महिलाओं ने सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाल कर मृतक को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।यह कैंडल मार्च अंकित के दीभा स्थित आवास से शुरू होकर पुरनियां तालाब, जतराहीबाग होते हुए केशरी चौक तक पहुंचा। मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की पुकार वाले पोस्टर थे। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अंकित की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी…
चतरा : चतरा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खरवार भोगता समाज विकास संघ ने वीर शहीद नीलांबर-पितांबर का 167वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रमेश घोलप व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह भोगता व संचालन महासचिव विजय कुमार गंझू ने की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने नीलांबर पीतांबर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर के वीरता की गाथा…
लावालौंग/चतरा: प्रखण्ड के वरिष्ट पत्रकार मो० साजिद ने पाक महीना रमजान के मुबारक मौके पर अपने आवास पर देश की साझा संस्कृति को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश से दावत ए ईफतार का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश में अमन शांति और सुख समृद्धि की दुआएं मांगी गई। मौके पर बीडीओ तथा सीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज सशक्त और मजबूत होता है।मुखिया प्रतिनिधी सह समाजसेवी मिथलेश कुमार चौबे ने इस आयोजन को लेकर काफी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस आयोजन के लिए पत्रकार मो० साजिद जी धन्यवाद के पात्र…
लावालौंग /चतरा : प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी और ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता एस आई राकेश कुमार ने किया जिसका संचालन सी ओ सुमित कुमार झा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विपिन कुमार भारती मौजूद थे। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया है कि यदि रामनवमी जुलूस को आने जाने वाली मुख्य सड़क को किसी द्वारा अतिक्रमण या अवरुद्ध कर रखा गया है तो अविलंब खाली कर दें वर्ना प्रशासनिक कारवाई किया जाएगा। वहीं जुलूस में तेज गति से साउंड को नहीं बजाया जाएगा। चुकी…
चतरा उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता मे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 से संबंधित जिले के मान्यता प्राप्त 05 निजी विद्यालयों मे 25 प्रतिशत कोटे के तहत अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक सत्र 2025-2026 मे नामांकन के लिए डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल, चतरा,डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल, बचरा, डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल एन.टी.पी.सी.टण्डवा, इन्दुमति टिबडेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा,कृष्णा किड्स प्ले स्कूल, चतरा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति मे समाहरणालय सभा कक्ष मे बैठक की गई। जिसमे उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि नामांकन हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अप्रैल माह…
