चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी ने आज लातेहार प्रखंड अंतर्गत जालिम खुर्द गांव पहुंचे। जहां हाल ही में लातेहार पुलिस द्वारा की गई अमानवीय कार्रवाई से प्रभावित परिवार से चतरा सांसद कालीचरण सिंह व भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जो कुछ हुआ, वह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि न्याय और लोकतंत्र की आत्मा पर भी करारा प्रहार है। एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए दुखन प्रसाद और उनके परिजनों पर जिस तरह पुलिस प्रशासन ने एकतरफा, बर्बरतापूर्ण हमला किया, वह अत्यंत निंदनीय है। श्री सिंह जी ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना…
Author: Sankalan News
चतरा पुलिस लगातार ब्राउन शुगर पीने व बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में आज चतरा सदर थाना पुलिस ने 4.11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 8 तस्कर को जेल भेजा है बता दे की चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सदर थानान्तर्गत बाबा घाट मैदान के पास अर्धनिर्मित मकान में 07-08 व्यक्ति ब्राउन शुगर खरीद बिकी कर रहे है एवं पिने पिलाने का कार्य कर रहे है। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन सदर चतरा के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए…
चतरा जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के एक छोटे से गांव डाढ़ा से निकल कर पूनम ने राष्ट्रीय फलक पर परचम लहराया है। पूनम खलको राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली जिले की पहली खिलाड़ी बन गई है। पूनम की इस सफलता से ना सिर्फ उसके परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, ब्लकि जिले के खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हर्ष है। चतरा की पूनम खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड फुटबॉल टीम से प्रतिनिधि कर रही थी। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड…
झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा और सराहनीय फैसला लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के किसी भी कोने में वज्रपात या किसी भी प्रकार की आपदा में अगर किसी की मृत्यु होती है, तो पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वज्रपात की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक मासूम जामताड़ा के बोधबांध के 25 वार्षिय बाबुजन सोरेन की असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। इस कठिन घड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं पीड़ित परिवार…
लावालौंग/ चतरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं लोग।एक तरफ भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के कटिया गांव के नदी के चूआ से अपने प्यास बुझाने को बेवस है।यहां के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव के लोग चूआ का दूषित पानी पीने से लेकर खाना बनाने व बर्तन धोने का काम करते हैं।गांव का ही परमेश्वर भुइयां,अमित भुइयां,जगनी देवी, बसंती देवी ने बताया की पीने के अलावा नहाने…
Chatra : झारखंड विधानसभा की आवास समिति ने चतरा जिला का दौरा किया। इस अवसर पर समिति के सभापति श्री दशरथ गागराई एवं सदस्य श्री प्रदीप प्रसाद ने चतरा समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर आमंत्रित सदस्य के रूप में चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनार्दन पासवान शामिल हुए। बैठक से पूर्व समिति के सदस्यों के चतरा आगमन पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने आभार प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, जल संसाधन, कृषि…
Ranchi : कडरू स्थित हज हाउस में हज-2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। बैठक में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले झारखंड के लगभग 1300 यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और संपूर्ण व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी हज यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे आवास, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और भोजन समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि हज यात्रा को सरल,…
चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरका मोड़ के पास बीते मंगलवार हथियार का भय दिखाकर डीजे गाड़ी से लूट करने के मामले का उद्भेदन चतरा पुलिस ने कर लिया है। लूट को अंजाम देने वाले 7 अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनके पास ने पुलिस ने 1 देशी पिस्तौल 3 मोटरसाईकल और डीजे गाड़ी से लूटे गए 3 डीजे एम्प्लीफायर मशीन ,1 स्टैबलईजर और 1 मिक्सर मशीन के साथ चोरी के 6 मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है। अपराधियों की गिरफ़्तारी के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन ने बताया…
Chatra : श्री कीर्तवर्धन सिंह, केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री,भारत सरकार के चतरा समाहरणालय आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से एवं उपायुक्त श्री रमेश घोलप द्वारा पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत माननीय केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री,भारत सरकार ने समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप समेत जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ उन्होंने नीति आयोग की ओर से निर्धारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उक्त मौके पर माननीय सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र श्री कालीचरण सिंह, माननीय विधायक चतरा विधानसभा क्षेत्र श्री जनार्दन…
चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है वही आज जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से धर्मेंद्र यादव उर्फ धनंजय यादव व दीपक कुमार दांगी को 639 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है यह जानकारी चतरा एसपी विकास कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी के गिद्धौर थाना अंतर्गत रोहमर जाने वाले रास्ते में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की जा रही है सूचना के सत्यापन हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व…
