Author: Sankalan News

हजारीबाग : खिरगांव रोड की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी बाबर कुरैशी द्वारा उठाए गए मुद्दे पर नगर निगम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। सड़क पर बने गड्ढों को स्टोन डस्ट और जीएसबी से भरा जा रहा है। जीएसबी (GSB) का मतलब ग्रेन्यूलर सब-बेस (Granular Sub-Base) है, जीएसबी का उपयोग सड़क या राजमार्गों पर गड्ढों और दरारों को भरने के लिए किया जाता है। यह एक चिकनी और समान सतह बनाने में मदद करता है, जिससे गड्ढों और दरारों के निर्माण को रोका जा सकता है। जीएसबी को महीन समुच्चय और बिटुमेन के मिश्रण…

Read More

हजारीबाग : खिरगांव चौक के पास की सड़कें बदहाल हालत में हैं, जहां गड्ढों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह सड़क लेपो रोड सहित आसपास के गांवों को शहर से जोड़ती है और रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पर चलते हैं।स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। समाजसेवी बाबर कुरैशी ने सवाल उठाया है कि मुहर्रम के जुलूस इन गड्ढों जैसी सड़कों से कैसे सुरक्षित गुजरेंगे? उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मुहर्रम के जुलूस से पहले सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि किसी भी…

Read More

चतरा जिले की टंडवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के धनेश्वर साव के साथ हथियार के बल पर मारपीट के मामले में नक्सली संगठन टीएसपीसी के एक सदस्य सीकेंद्र राम उर्फ जगदीश राम को गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 30 जून को टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के रहनेवाले धनेश्वर साव के साथ नक्सली संगठन टीएसपीसी के पूर्व एरिया कमांडर कबीर गंझू और उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। स्थानीय…

Read More

Ranchi : 1855 में स्वतंत्रता की लड़ाई के अग्रगण्य। भारत माता के वीर सपूत और (हूल) आंदोलन के मुखिया सिदो – कान्हु एवं चांद – भैरव को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि संथाल हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों वीर शहीदों के संघर्ष और समर्पण के पदचिन्हों पर चलने वाले आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अभी अस्वस्थ हैं। इस कारण मैं इस बार भोगनाडीह की क्रांतिकारी, वीर भूमि पर नहीं आ पाया ।लेकिन हूल दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम…

Read More

चतरा से रांची जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 (NH-22) पर लामटा चौक के पास ठेकेदार की लापरवाही के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।यहां सड़क को खोद कर अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे प्रतिदिन दर्जनों ट्रक फंस जा रहे हैं। रविवार रात करीब 1:30 बजे यह सड़क पूरी तरह जाम हो गई जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी आपातकालीन सेवाओं को हो रही है।अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।वहीं स्थानीय दुकानदारों को भी हर दिन आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है,…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा : अगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर उपस्थित राजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी त्योहार हर्षौल्लास के साथ मानना चाहिए। आगामी मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से हर तरीके से प्रयास कर रही है। वही इस बार बरसात के मौसम को देखते हुए जुलूस में लाइट का प्रयाप्त व्यवस्था रखने को कहा। तथा इस बार शराबियों और असामाजिक…

Read More

हजारीबाग: झारखंड जन संस्कृति मंच की ओर से रविवार को पेंशनर कार्यालय में मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्य की विविध भाषाओं – हिंदी, खोरठा, भोजपुरी, मैथिली, नागपुरी – में रचनाओं का बहुरंगी संगम देखने को मिला। चार घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन में करीब 30 से अधिक कवि और कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश शर्मा ने की, वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी व भाजपा नेता बटेश्वर मेहता और विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त वन अधिकारी व कवि अजय कुमार रहे। कवियित्री डॉ. प्रमिला गुप्ता की वर्षा पर…

Read More

चतरा. सांसद कालीचरण सिंह ने अलग-अलग विभागो के लिए चार प्रतिनिधि बनाए है. जिसमें चंपा देवी को महिला एवं सामाजिक कल्याण विभाग, विद्यासागर आर्य को खाद्य आपूर्ति विभाग, मोहम्मद यासीन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व बसंत यादव को लघु सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि बनाया. इसकी सूचना सांसद ने सभी संबंधित विभाग को दिया है. सभी को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी व समन्वय के साथ काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और जनता की समस्याएं तेजी से हल होंगी. साथ ही सांसद ने आशा जताई कि ये प्रतिनिधि जिम्मेदारी से कार्य करेंगे…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत चुकरु गांव में रविवार को कृषि विभाग द्वारा 50 किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बीज वितरण किया गया। साथ ही साथ उपस्थित लोगों एवं किसानों को मादक पदार्थों की खेती से दूर रहने और वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई। उनका कहना था कि इस समय में बीज मिलना किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि आमतौर…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड के पंचायत सचिवालय सभागार में रविवार को धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पुनः किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुखिया तथा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी विनय चौधरी और रोजगार सेवक रोहित कुमार के कुशल नेतृत्व किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना सहित कई महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। शिविर में मौजूद रोजगार सेवक ने लोगों…

Read More