Author: Sankalan News

हजारीबाग : जैन समाज का पवित्र पर्व अष्टाह्निका महापर्व आज श्रद्धा और भक्ति के साथ आरंभ हो गया। आषाढ़ शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर यह पर्व आठ दिनों तक चलेगा और 10 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के दिन धार्मिक समापन समारोह के साथ समाप्त होगा। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और सेवा की साधना का प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं, जिनमें तीर्थंकरों की प्रतिमाओं का अभिषेक, शांतिधारा, और भक्ति गीतों की प्रस्तुति प्रमुख रही। णमोकार मंत्र के जाप और जैन धर्मग्रंथों के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आध्यात्मिकता और…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग जिला परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर घोटाले को लेकर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जिला अभियंता की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले में पिछले तीन वर्षों से चहेते ठेकेदारों को नियमों की अनदेखी कर टेंडर सौंपे जा रहे हैं, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। स्टेडियम निर्माण घोटाले को बताया “बस एक उदाहरण” नागवाला ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि हजारीबाग जिला परिषद के जिला अभियंता द्वारा हाल ही में स्टेडियम निर्माण…

Read More

हजारीबाग : कोल इंडिया लिमिटेड ने भूमि अधिग्रहण की मुआवजा नीति में ऐतिहासिक परिवर्तन करते हुए रैयतों के लिए अधिक लाभकारी योजना लागू की है। 30 जून 2025 को कोल इंडिया बोर्ड की 350वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बदलाव की जानकारी सीपीएम जिला सचिव और सीटू नेता गणेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अब यदि कोई रैयत 2 एकड़ भूमि के बदले नौकरी नहीं लेना चाहता, तो उसे न्यूनतम ₹89 लाख और अधिकतम ₹1.20 करोड़ तक की एकमुश्त राशि दी जाएगी। पुरानी बनाम नई नीति में बड़ा अंतर पुरानी नीति के तहत नौकरी नहीं लेने पर…

Read More

हजारीबाग : प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मोहर्रम त्योहार के अवसर पर हजारीबाग के छड़वा मोहर्रम टांड मे ऐतिहसिक मोहर्रम मेला का शुभारंभ कल मोहर्रम की आठवी तारीख को जूमा नमाज के बाद मेला का शुरूआत कर दिया जाएगा जो की निरन्तर तीन दिनो तक चलेगा। छड़वा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी और सचिव नौशाद खान समेत कमेंटी के सभी सदस्य सक्रिय भुमिका मे है मेला को भव्य रूप से मनाने के लिए मोहर्रम कमेंटी के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी के नेतृत्व मॅ विभिन्न गांव का दौरा कर सरकारी गार्डलाईन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी जा रही…

Read More

Chatra : मुहर्रम पर्व-2025 को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए समाजसेवी, धर्मगुरु, ताजिया कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि, एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी…

Read More

हजारीबाग : डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब हजारीबाग द्वारा श्रीधर अपार्टमेंट में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले ग्यारह डॉक्टर्स को पौधे और उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों के अथक परिश्रम, समर्पण और मानवीय सेवा को सराहने के उद्देश्य से किया गया। क्लब की अध्यक्ष मीरा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉक्टर्स डे उन योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है जो दिन-रात हमारी सेहत की रक्षा में जुटे रहते हैं। यह दिन उन्हें…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के हेडूम पंचायत के कोंची गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, बीपीओ राजेश कुमार,पासवान जेई वीरेन्द्र कुमार और स्थानीय रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार के संयुक्त कुशल नेतृत्व में किया गया। मेले में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उत्पादित आम फलों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। इस अवसर पर कई क्विंटल आम की विक्री हुई, जिससे मुख्य रूप से पहला ग्राहक के रूप में बीडीओ विपिन…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने की, जबकि संचालन एसआई विधायक कुमार यादव ने किया। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सीओ सुमित कुमार झा जी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे का प्रतीक है, इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा और जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसआई…

Read More

हजारीबाग। झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौरभ नारायण सिंह द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत किया है। कहा कि श्री सिंह ने पदमा किला एवं उससे जुड़ी भूमि को विनोबा भावे विश्वविद्यालय को दान देने का जो निर्णय लिया है, वह शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। श्री गोप ने कहा कि सौरभ नारायण सिंह शुरू से ही हजारीबाग को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हजारीबाग शैक्षणिक…

Read More

Chatra : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार तथा भारत सरकार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आकांक्षी जिला चतरा में एक केंद्रीय दल का दौरा संपन्न हुआ। मंगलवार देर शाम चतरा परिसदन आगमन पर केन्द्रीय दल के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री गोकुल नगरकोटी, निदेशक एवं श्री रामानंद मीणा, सेक्शन ऑफिसर का स्वागत अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मनिंदर भगत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। बुधवार को केंद्रीय टीम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से एफसीआई गोदाम…

Read More