Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार ओम साईं अल्ट्रासाउंड को देर रात किया गया सील
    Chatra News

    उपायुक्त के निर्देशानुसार ओम साईं अल्ट्रासाउंड को देर रात किया गया सील

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : बुधवार को देर रात गोपनीय  शाखा कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में  जिला परामर्श समिति (पीसीपीएनडीटी) की समीक्षात्मक बैठक की गई। पीसीपीएनडीटी की बैठक में उपायुक्त के समक्ष कुल आठ अल्ट्रासाउण्ड के पंजीकरण से संबंधित अभिलेखों सहित प्रस्ताव प्रस्तुत किये गए। उपायुक्त द्वारा प्राप्त सभी अल्ट्रासाउण्ड दस्तावेजों का क्रमवार अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम सात आवेदकों के दस्तावेज में कमी पाई गई। इसे लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को आज के बैठक में पाए गए त्रुटियों को अगले बैठक में दुरुस्त करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सकों का झारखंड से पंजीकृत होना आवश्यक है, जमीन संबंधित दस्तावेज की भी जांच करने का उन्होंने निर्देश दिया। तत्पश्चात एक अल्ट्रासाउण्ड का दस्तावेज जो सही पाया गया उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शेष सात अल्ट्रासाउण्ड के प्रस्तावों में जो कमी पाई गई है उसके त्रुटि रहित दस्तावेज में आवश्यक सुधार कर मांग करते हुए अगली पीसीपीएनडीटी की बैठक में रखने की बात कही गई।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर की मासिक रिपोर्ट की भी समीक्षा की। इस क्रम में जिन जिन अल्ट्रासाउंड के द्वारा रिपोर्ट समर्पित नहीं किया गया था उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया। बावजूद रिपोर्ट जमा नहीं करने वालों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का निर्देश दिया। जिला के मौजूदा लिंग अनुपात की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने बढ़ते भ्रूण हत्या पर चिंता ज़ाहिर की और कहा कि इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए। इसके तहत जितने भी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं उनपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जाए। उक्त बैठक में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्तपताल चतरा, महिला चिकित्सक डा0 सिंड्रेला बालमुचु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चतरा, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    ओम साईं अल्ट्रासाउंड केंद्र को किया गया सील

    बैठक के समीक्षा के क्रम ओम साईं अल्ट्रासाउंड न्यू बस स्टैंड के विरुद्ध मिली पीसीपीएनडीटी एक्ट के उलंघन के प्राप्त शिकायत पर जांचोपरांत उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर सिविल सर्जन के नेतृत्व में तथा दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी चतरा व सदर थाना पुलिस के मौजूदगी में अल्ट्रसाउंड केंद्र को सील किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026

    Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.