Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न। हंटरगंज परियोजना के सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका अपने कार्यशैली में लाएं सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई
    Chatra News

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न। हंटरगंज परियोजना के सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका अपने कार्यशैली में लाएं सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डी0आर0डी0ए0 सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमूनी कुमारी, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, जेजे बोर्ड के सदस्य, सी डब्लू सी के अध्यक्ष, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुगडुग समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
    पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को उप विकास आयुक्त ने अगले महीने तक सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत आवेदन लेने, सभी परियोजनाओं को कन्यादान योजना के तहत कुल लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। वहीं उप विकास आयुक्त ने कान्हाचट्टी ब्लॉक में हर माह ग्राम स्वास्थ्य स्वक्षता एवं पोषण दिवस के दिन टीकाकरण का कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा अगर एएनएम अनुपस्थित रहती है तो अविलंब सिविल सर्जन चतरा से बात कर इसकी जानकारी दें।
    सभी केंद्रों को लंबित लिस्ट तैयार करने, पोषण ट्रैकर एप्प पर एमपीआर/आरआरएस के अनुसार सभी लाभुकों की इंट्री शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं पोषण ट्रैकर एप्प में अधिकांश लाभुकों की इंट्री नहीं होने पर वंचित लाभुकों की भरपाई लेडीज सुपरवाइजर के वेतन से करने की बात कही।
    उप विकास आयुक्त ने पोषण ट्रैकर एप्प पर बच्चों का वजन/लम्बाई का माप निर्धारित लक्ष्य अनुरूप करने, समर एप्प में चिन्हित बच्चों का स्पेशल ट्रीटमेंट सेंटर ( आंगनवाड़ी विशेष चिकित्सीय केंद्र) में नामांकन करने, वैसे कुपोषित बच्चे डी-फॉल्टर बच्चे जिनका दो माह से वजन और लंबाई का माप नहीं हुआ है उनको फॉलोअप करने एवं कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती करने का निर्देश दिया गया!उपविकास आयुक्त द्वारा सभी उपस्थित कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर समर अभियान के बेसिक इंटीकेटर को पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में हंटरगंज परियोजना के सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका के धीमी कार्य शैली को देख नाराजगी जताते हुए कहा कार्यों में रुचि लेते हुए विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के कार्य अविलंब पूर्ण करें अन्यथा आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच

    July 17, 2026

    चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर

    July 16, 2026

    Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच July 17, 2026
    • चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर July 16, 2026
    • Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन July 16, 2026
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण July 14, 2026
    • NO Entry तोड़ने वालों पर CO गौरव कुमार का सख्त एक्शन, दो कोयला हाइवा चालकों पर FIR की July 14, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में झूलते बिजली के तार बने मौत का फंदा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा July 14, 2026
    • Chatra News : बिरजू भुइयां के घर के पास चापाकल बंद — टोले में पानी का विकट संकट July 14, 2026
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.