
चतरा: पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट और वन अधिनियम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी सदर थाना कांड संख्या 356/2021 (दिनांक 29 दिसंबर 2021) के वांछित थे।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दासो गंझू (पिता पिरोंजी गंझू) और दुखन गंझू (पिता मटुक गंझू), दोनों ग्राम चरका पीपर, थाना सदर, जिला चतरा निवासी के रूप में हुई है।सदर थाना प्रभारी प्रवेश कुमार, पु.अ.नि. टीपू अंसारी और सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहे थे।चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की धर पकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
