Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मॉडल कॉलेज चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,युवा होंगे आत्मनिर्भर, मिली एमएसएमई योजनाओं की जानकारी
    Chatra News

    मॉडल कॉलेज चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,युवा होंगे आत्मनिर्भर, मिली एमएसएमई योजनाओं की जानकारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, रांची की ओर से सोमवार को मॉडल कॉलेज, चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (EAP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा रोजगार की अपेक्षा रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

    एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी

    सुरेन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक (ग्रेड-I), एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची ने सीजीटीएमएसई, मुद्रा, एमएसएमई इनोवेशन योजना (आईपीआर एवं इनक्यूबेशन), पीएम विश्वकर्मा, बारकोड प्रतिपूर्ति योजना आदि के लाभ, पात्रता एवं प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये योजनाएँ नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए संचालित की जा रही हैं।

    बैंकिंग योजनाओं से लाभ लेने पर जोर

    एल.डी.एम. चतरा एहसान अहमद ने स्टैंड-अप इंडिया, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुद्रा सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा नए उद्यमियों को इनका लाभ उठाकर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड चतरा के जिला समन्वयक श्री हेमंत केशरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना सहित राज्य सरकार की अन्य एमएसएमई योजनाओं के बारे में बताया तथा पंजीकरण एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की बारीकियों पर प्रकाश डाला।

    युवा उद्यमिता ही सफलता की कुंजी

    कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियों की संख्या सीमित है, इसलिए उद्यमिता और स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकते हैं।
    90 प्रतिभागियों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री येशमेंद्र कुमार (स्टेनोग्राफर, एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची) एवं श्री संतोष कुमार (यूएनडीपी फेलो) का सराहनीय योगदान रहा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया! May 10, 2026
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.