Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डीसी कीर्तिश्री जी ने प्रतापपुर प्रखंड में किया औचक निरीक्षण,कस्तूरबा विद्यालय में व्यवस्थित सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दो नाइट गार्ड निलंबित
    Chatra News

    डीसी कीर्तिश्री जी ने प्रतापपुर प्रखंड में किया औचक निरीक्षण,कस्तूरबा विद्यालय में व्यवस्थित सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दो नाइट गार्ड निलंबित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त  कीर्तिश्री ने सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामपुर पंचायत के धरधरी गांव, कोल्ड स्टोरेज परिसर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा बरूरा पंचायत के लिप्ता गांव स्थित मनरेगा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।

    मिश्रित खेती को मिली सराहना

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सर्वप्रथम धरधरी गांव पहुँचीं, जहाँ जेएसएलपीएस के सहयोग से स्वंय सहायता समूह की दीदियों द्वारा 8 एकड़ में की गई मिश्रित खेती का अवलोकन किया।खेतों में भिंडी, गोभी, टमाटर, हल्दी, आलू, करैला, झींगा, खीरा, गाजर, कद्दू सहित विभिन्न सब्जियों की खेती होती देखकर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। किसानों की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु डीप बोरिंग एवं ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याएँ भी सुनी। मौके पर उप विकास आयुक्त  अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा  जहूर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार टुड्डू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सख़्त कार्रवाई

    उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रतापपुर का औचक निरीक्षण किया। हाल में दो छात्राओं के विद्यालय से बाहर जाने की घटना में लापरवाही पाए जाने पर दोनों नाइट गार्डों को तत्क्षण प्रभाव से निलंबित करते हुए एक वर्ष तक किसी भी पदस्थापन से वर्जित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय के आईसीटी रूम, विज्ञान प्रयोगशाला, ई-लर्निंग कक्ष, मासिक धर्म कक्ष, जिम रूम, स्मार्ट क्लास रूम, कक्षाओं, रसोईघर, जनरेटर कक्ष एवं छात्रावास का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से सीधे बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने वार्डन सरिता कुमारी, सुषमा कुमारी एवं अनिता कुमारी को सुरक्षा, स्वच्छता एवं छात्राओं की निगरानी व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय में जलापूर्ति समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

    मनरेगा पार्क का उद्घाटन

    इसके बाद उपायुक्त लिप्ता गांव पहुँचीं, जहाँ 14 एकड़ भूमि पर मनरेगा के तहत विकसित किए जा रहे मनरेगा पार्क का निरीक्षण एवं औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने पौधारोपण एवं प्रगति कार्य की प्रशंसा की। यह पार्क वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के कार्य योजनाओं के तहत एकता आजीविका सखी मंडल बरूरा सहित 15 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित है। उपायुक्त ने कहा कि पार्क को बहुउपयोगी बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं से जोड़कर सुदृढ़ किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया मनीष कुमार सिंह ने उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जेई शिवकुमार दास एवं जेएसएलपीएस के सुर्यकांत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    सुनवाई भी की गई

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उपस्थित आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में

    July 9, 2026

    Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    July 9, 2026

    Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए”

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    • Crime news : जमीन विवाद में हत्या का नामजद एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी July 8, 2026
    • Chatra News : अवैध अफीम की खेती मामले में फरार आरोपी को भेजा गया जेल July 8, 2026
    • रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित । July 8, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा July 8, 2026
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.