
चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल चतरा के गुप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकापा (माओवादी) के नक्सली संगठन समर्थक के रूप में पिंटू विश्वकर्मा को 10 पीस माओवादी पर्चा एवं 1 लेपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे लेकर लावालौंग थाना कांड सं0-73/25 धारा-308(3)/308(4)/ 308(5)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 17(i) (ii) सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार माओवादी समर्थक पिन्टु विश्वकर्मा उर्फ पिन्टु मिस्त्री, पिता स्व० तुलसी विश्वकर्मा, ग्राम-मंधनिया, थाना-लावालौंग, जिला चतरा का रहने वाला है। गिरफ्तार समर्थक के पास से 10 पीस माओवादी का पर्चा,1 डेल कम्पनी का लेपटॉप बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त, क्या कहते हैं ग्रामीण
पिंटू 15 वर्षों से ट्यूशन पढ़ाकर, पंचर बनाकर, तथा कपड़ा दुकान खोलकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, गांव में प्रज्ञा केंद्र भी चलाते थे। उग्रवाद संगठन वाले डरा धमकाकर पर्ची छपवाया गया, हम लोग जंगली क्षेत्र में रहते हैं डर के साए में जीते हैं। पिंटू के द्वारा लेबी लेना लोगों को डरना, रंगदारी वसूलना जैसे दफा लगाई गई है जो सरासर गलत और बेबुनियाद है, प्रशासन को गहनता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई को मांग करते हैं।
छापेमारी टिम में एसडीपीओ शुभम् अग्रवाल,
इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी, पुनि सूर्यप्रताप सिंह सिमरिया, पुअनि विधायक प्रसाद यादव, लावालौंग थाना, पुअनि बिक्रम कुमार, कुंदा थाना के अलावे लावालौंग थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।
रिपोर्टर मो० साजिद
