Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड स्थापना दिवस पर चतरा में 11 से 15 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम,उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने तैयारियों की समीक्षा की, जन शिकायत कोषांग की भी हुई बैठक
    Chatra News

    झारखंड स्थापना दिवस पर चतरा में 11 से 15 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम,उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने तैयारियों की समीक्षा की, जन शिकायत कोषांग की भी हुई बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : आगामी झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चतरा जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 7 बजे समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को समुचित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक आमजन एवं छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी प्रखंडों में भी स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। तैयारियों के क्रम में यह भी तय किया गया कि 12 नवंबर को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 13 नवंबर को समाहरणालय से भेरी फॉर्म तक साइकिल रैली निकाली जाएगी तथा इसी दिन पेंटिंग, रंगोली, क्विज प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 14 नवंबर को वाल पेंटिंग कार्यक्रम के साथ 15 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान जन शिकायत कोषांग से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बाल विवाह मुक्ति रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    February 25, 2026

    Chatra News : समाहरणालय में बिरसा कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    February 25, 2026

    Chatra News : मतदान उपरांत मतपेटिकाओं का सुरक्षित संग्रहण एवं वज्रगृह में अभिरक्षण संपन्न

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बाल विवाह मुक्ति रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना February 25, 2026
    • Chatra News : समाहरणालय में बिरसा कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न February 25, 2026
    • Chatra News : मतदान उपरांत मतपेटिकाओं का सुरक्षित संग्रहण एवं वज्रगृह में अभिरक्षण संपन्न February 24, 2026
    • Chatra News : मंत्री इरफान अंसारी चतरा पहुंचे, एयर एंबुलेंस हादसे पर जताई चिंता February 24, 2026
    • Chatra News : जिंदगी बचाने निकले थे खुद मौत के आगोश में समा गये February 24, 2026
    • Chatra News : नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान February 23, 2026
    • Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना February 22, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय समापन February 22, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम February 20, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने किया उद्घाटन February 19, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.