
कान्हाचट्टी (चतरा)। राजपुर थाना क्षेत्र के मड़गड़ा पंचायत अंतर्गत दारीदाग गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी मीना देवी (32) अपने 11 माह के बेटे राजकुमार यादव के साथ बीते रविवार (26 अक्टूबर) दोपहर लगभग 1 बजे से लापता हैं।परिजनों के अनुसार, मीना देवी अपने घर से किसी काम से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मीना देवी या उनके बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया मोबाइल नंबर 7320905760 या 9955369468 पर संपर्क करें। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, और राजपुर थाना की टीम जांच में जुटी है।ग्रामीणों से यह भी आग्रह किया गया है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
