
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कटिया पंचायत के सरहचीया गांव में इन दिनों डायरिया का प्रकोप से लोगों को डर के साए में जीने पर मजबूर हैं। इस डायरिया की बढ़ती प्रकोप से लोग काफी भयभीत हैं, ग्रामीणों के जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मौत भी हो चुकी है। फिलहाल तीन लोग डायरिया बीमारी से काफी पीड़ित है, एक व्यक्ति गोलू पाहन चतरा सदर अस्पताल में एडमिट है। तथा वहीं तीन लोग गोलू पाहन की पत्नी, बेटी और बेटा अभी भी डायरिया से ग्रस्त है। उसके परिजन ने बताया कि तीनो लोग डायरिया बीमारी से काफी पीड़ित है अचानक बीते दिन को लगभग सात बजे शाम को तीनो को उल्टी, दस्त होने लगा और स्थिति गंभीर हो गई।लोगों को अचानक स्थिति बिगड़ते देख कर परिजनों ने गोलू को सिर्फ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुत्री और पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है ऐसा उनके परिजनो से बताया।
रिपोर्टर मो० साजिद
