
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग निवासी नवयुवक समाजसेवी मनोज कुमार अपने अच्छे स्वभाव और जनसेवा कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर उन्होंने प्रखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर वैष्णवी इंजीनियरिंग के सौजन्य से एवं संदीप पाटिल इंजीनियरिंग के तकनीकी मार्गदर्शन में, मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था और प्रसाद वितरण का विशेष कार्य आयोजित किया गया।
इस सराहनीय पहल के लिए आदित्य प्रजापति, रितेश पासवान, कैलाश प्रजापति, राजेंद्र साहू, पिंटू पासवान, भीम रजक, मिथलेश कुमार, भीम प्रजापति, मुकेश साहू, लक्की कुमार, रंजीत कुमार सहित कई लोगों ने मनोज कुमार के कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर मो० साजिद
