Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू
    Chatra News

    प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : नमामी गंगे योजनान्तर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली द्वारा प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु स्वीकृत त्रैमासिक कार्य योजना (अक्टूबर–दिसंबर 2025) के तहत चतरा जिले में छठ पूजा घाट स्वच्छता अभियान एवं कार्तिक पूर्णिमा जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

    यह अभियान राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन, चतरा की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है।

    उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने बताया कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और जीवन के गहरे संबंध को दर्शाने वाला पर्व है। ऐसे में घाटों की स्वच्छता एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में स्वेच्छा से भाग लें और अपने आसपास के छठ घाटों की सफाई एवं रखरखाव में सहयोग करें।

    उन्होंने कहा कि “प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व” की भावना को सशक्त बनाते हुए यह पहल जिले में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने प्रखण्ड क्षेत्रों में स्थित सभी छठ पूजा घाटों की साफ-सफाई पूजा से पूर्व एवं उपरांत सुनिश्चित करें। साथ ही, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिला समूहों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले सके। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा स्वीकृत प्रचार-सामग्री एवं बैनरों का उपयोग सभी कार्यक्रम स्थलों पर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

    प्रत्येक आयोजन की हाई रेजोल्यूशन फोटो, वीडियो रिकॉर्डिंग एवं जियोटैग रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ घाट, स्वच्छ जल और स्वच्छ समाज — यही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा के दौरान प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा या अपशिष्ट सामग्री को जल स्रोतों में न डालें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.