
चतरा। शनिवार को एसएसबी 35वीं वाहिनी चतरा के कमांडेंट श्री संजीव कुमार के निर्देशन में सी समवाय, लवालौंग द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों ने तीन किलोमीटर की दौड़ लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया और लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।जवानों ने स्थानीय जनता से अपील की कि व्यस्त जीवनशैली के बीच वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और प्रतिदिन कुछ समय व्यायाम व दौड़ जैसी शारीरिक गतिविधियों के लिए अवश्य निकालें।कार्यक्रम में सी समवाय प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह रावत, उपनिरीक्षक आनंद सिंह सहित कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
*रिपोर्टर मो० साजिद*
