
लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह (साजिबार) गांव में जहरीले सांप के काटने से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान रुपेश कुमार, पिता प्रमोद ठाकुर के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, रुपेश 11 अक्टूबर को रोज की तरह मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार वालों ने तत्काल रुपेश को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफरल अस्पताल भेज दिया।हजारीबाग में भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। एक सप्ताह तक मौत से जूझने के बाद 18 अक्टूबर को रुपेश ने रिम्स में अंतिम सांस ली।इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित परिवार ने अंचल पदाधिकारी से सरकारी योजना के तहत उचित मुआवजे की मांग की है।
रिपोर्टर मो० साजिद
