Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजपुर थाना में थाना दिवस,पुलिस-जनता के बीच दूरी घटाने की पहल,प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार, भूमि विवाद मामलों का मौके पर समाधान
    Chatra News

    राजपुर थाना में थाना दिवस,पुलिस-जनता के बीच दूरी घटाने की पहल,प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार, भूमि विवाद मामलों का मौके पर समाधान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : राजपुर थाना में पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास व संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना दिवस का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने पर जोर दिया जा रहा है। थाना प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें लेकर थाना दिवस अथवा जनता दरबार में उपस्थित हों। पुलिस ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का निपटारा विधिसम्मत और शीघ्र किया जाएगा।थाना दिवस के हालिया आयोजन में कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। कई फरियादियों की समस्याओं का समाधान उसी समय मौके पर कर दिया गया, जिससे पीड़ितों को त्वरित राहत मिली।थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच संवाद की दूरी कम करने के साथ-साथ सहयोग व विश्वास बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में लंबा समय लगता था, लेकिन अब थाना दिवस के माध्यम से त्वरित न्याय मिल रहा है।स्थानीय ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ी है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल रही है। राजपुर थाना प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं लेकर हर मंगलवार आयोजित होने वाले थाना दिवस में जरूर आएं।

    संवाददाता : नितेश कुमार सिंह कान्हाचट्टी

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जमीन विवाद में मारपीट, तीन माह की गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात; दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

    July 12, 2026

    Chatra News : कैंडी नगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच

    July 12, 2026

    Chatra News : एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव तथा  पौधारोपण कार्यक्रम हुई आयोजित

    July 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : जमीन विवाद में मारपीट, तीन माह की गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात; दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार July 12, 2026
    • Chatra News : कैंडी नगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच July 12, 2026
    • Chatra News : एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव तथा  पौधारोपण कार्यक्रम हुई आयोजित July 11, 2026
    • Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार July 11, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 11, 2026
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.