Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Chatra News

जितेंद्र सिंह बने झारखंड मानवाधिकार एसोसियन के प्रदेश सचिव

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के हव्वाग गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति द्वारा की गई है। इस मनोनयन पर कान्हाचट्टी के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया आभार और जितेंद्र सिंह को बधाई दी है। भाजपा के अनुभवी नेता जितेंद्र सिंह ने मंडल अध्यक्ष रहते हुए प्रखंड में पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाया है। इस नियुक्ति पर संतोष वर्मा, शशि तिवारी, विनय सिन्हा, सचिदानंद सिंह, सतीश सिंह, सिकंदर सिंह, विनय सिंह, तिलेश्वर राम सहित कई अन्य नेताओं ने बधाई संदेश दिया है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संगठन विस्तार का संकेत है और इससे कान्हाचट्टी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और कार्यक्रमों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संवाददाता : नितेश कुमार सिंह कान्हाचट्टी

Leave a Response