Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों पर किये जा रहे कार्यों की प्रगति एवं उसमें आ रहे रुकावटों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स से बैठक की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने जिला में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़ो की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि जितने भी ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किये गए हैं वहाँ सुरक्षा बढ़ाने हेतु सभी जरूरी कदम उठाये जाएं जिससे की वहाँ हो रही दुर्घटनाओं में कमी आये। उन्होंने मार्ग चौड़ीकरण, झाड़ी सफाई, साइनेज, स्पीड लिमिटर, तीखे मोड़ पर लगाए जाने वाले कॉन्वेक्स मिरर आदि जैसे सड़क सुरक्षा उपायों की बात करते हुए कहा कि इनका उपयोग तत्वरित रूप से किया जाए ताकि सड़क सुरक्षा में और सुधार आ सके।

    बैठक में उपायुक्त ने रोड रिफ्लेक्टर, ज़ेबरा क्रोसिंग, व्हाइट मार्किंग आदि लगाने का निर्देश जो पिछले बैठक में दिया गया था उसके प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि समाहरणालय सहित जिला के जितने भी आलाधिकारी हैं उनके आवासों के समीप स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए। आगे उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ऑटो चालक संघ को जरूरी दिशा निर्देश दिया जिससे कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए ताकि आमजनों को आवागमन में दिक्कत न होने पाए। बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

    मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले/एन०ओ०सी/एफआरए/रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निराकरण हेतु निर्देशित किया जिससे कि रैयतों को ससमय भुगतान हो सके एवं जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में उपायुक्त ने रैयतों से बात कर मुआवजा समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने जमीन मुआवजा राशि एवं अब तक किए भुगतान की पूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक लिया। गहन समीक्षा उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय रखते हुए समस्याओं का ससमय समाधान करने को कहा गया। जिससे कि प्रोजेक्ट का संचालन सरलता पूर्वक हो सके। आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं अन्य से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कारा सुरक्षा की समीक्षा में उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य किये जा रहे सम्बंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उक्त बैठक में पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीना, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय केदार राम,संबंधित अंचल अधिकारी, सभी परियोजनाओं के संबंधित समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.