Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    Chatra News

    सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ चतरा की ओर से बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों (MPCS) के सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सहकारी समितियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों व वनोपज संग्राहकों को संगठित कर उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने का माध्यम हैं। जब किसान सामूहिक रूप से कार्य करेंगे तो उनकी सौदेबाजी क्षमता बढ़ेगी और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़ते हुए तकनीक और नवाचारों को अपनाना होगा। उत्पादों का संग्रहण, परिष्करण और विपणन सुनिश्चित कर समितियाँ किसानों और संग्राहकों की आमदनी में वृद्धि कर सकती हैं। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    उपायुक्त ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा MPCS को सशक्त बनाने हेतु कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। कम्प्यूटरीकरण ऑफ पैक्स योजना के तहत समितियों को कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कार्य त्वरित और पारदर्शी हो सकें। MPCS को बीज एवं उर्वरक का लाइसेंस दिया जा रहा है तथा उन्हें प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि किसानों को एक ही जगह पर सभी आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध हो सकें। साथ ही, समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो। इसके अलावा MPCS द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य भी किया जा रहा है। सहकारी समितियों की भंडारण क्षमता और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 100 एमटी, 500 एमटी तथा 2500 एमटी क्षमता वाले गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निबंधक, DDM नाबार्ड, सिद्धकोफेड रांची के प्रोजेक्ट मैनेजर, CSC मैनेजर, SI एवं IFFCO के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    June 13, 2026

    Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन

    June 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.