Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति
    Chatra News

    चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदान केन्द्रों के विखण्डीकरण एवं युक्तिकरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का विभाजन कर नए केन्द्र बनाने, 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित केन्द्रों को समीपवर्ती स्थानों पर स्थानांतरित करने, एक ही भवन में 4 या उससे अधिक मतदान केन्द्र होने की स्थिति में भवन परिवर्तन करने तथा जर्जर भवनों में स्थित मतदान केन्द्रों को अन्यत्र स्थानांतरित करने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की गई।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया एवं चतरा द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों की जानकारी प्रखंडवार राजनीतिक दलों को दी गई। बैठक में बताया गया कि चतरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में कुल 475 मतदान केन्द्र थे। युक्तिकरण के तहत 75 नए मतदान केन्द्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। अब चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 550 मतदान केन्द्र होंगे। वहीं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व के 419 मतदान केन्द्रों के अतिरिक्त 45 नए मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी दलों ने सहमति जताई। इस प्रकार सिमरिया क्षेत्र में कुल 464 मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजनीतिक दलों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए नये प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.